ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की न्याय यात्रा आज असम के धुबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी

UB India News by UB India News
January 26, 2024
in खास खबर, विपक्ष
0
कांग्रेस की न्याय यात्रा आज असम के धुबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का गुरुवार (25 जनवरी) को बारहवां दिन है। आज यात्रा असम से शुरू हुई। यह कूच बिहार जिले के बक्शीरहाट से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। राहुल कूच बिहार शहर में मां भवानी चौक से पैदल यात्रा करेंगे। यहां से यात्रा बस से गोक्सडांगा पहुंचेगी। यात्रा यहां से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा पहुंचेगी। फालाकाटा में ही राहुल रात्रि विश्राम करेंगे।

चाय पीने दुकान में रुके
राहुल गांधी ने धुबरी के हलाकुड़ा गांव में हॉल्ट लिया। यहां उन्होंने एक दुकान पर चाय पी और पार्टी के नेताओं से बात की। दुकान वाले ने बताया कि राहुल गांधी का आना सरप्राइज था। मैंने उन्हें चाय और नमकीन दिया।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

ममता बोली थीं- यात्रा में शामिल नहीं रहूंगी
एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि वे लोकसभा चुनाव में बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयर नहीं करेंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में वे इस यात्रा में शामिल नहीं होंगीं।

26 और 27 जनवरी को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 28 जनवरी को यात्रा फिर शुरू होगी। यहां से जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुर, उत्तर दिनाजपुर और दार्जीलिंग होते हुए 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। 31 जनवरी को यात्रा फिर माल्दा से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद पहुंचेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा सिलसिलेवार पढ़िए…

24 जनवरी न्याय यात्रा का ग्यारहवां दिन, असम के CM बोले राहुल को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार (24 जनवरी) को 11वें दिन असम के बरपेटा से शुरू हुई। यहां राहुल ने कार की छत पर बैठकर भीड़ को संबोधित किया। राहुल ने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट CM बताया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हम राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे। 23 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उखाड़ दिया था। इस पर राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

23 जनवरी- न्याय यात्रा का दसवां दिन, असम में बेरिकेड्स हटाने पर राहुल गांधी व अन्य पर FIR दर्ज

10वें दिन की यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने असम-मेघालय सीमा पर युवाओं से बातचीत करके की। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आप किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

बाद में राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंची, जिसे असम पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस पर राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं पर FIR दर्ज कर ली गई। पढ़ें पूरी खबर…

22 जनवरी- न्याय यात्रा का नौवां दिन- असम में शंकरदेव के जन्मस्थल पर एंट्री नहीं मिली, धरने पर बैठे राहुल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नवें दिन सोमवार को राहुल गांधी असम के नगांव पहुंचे। वे यहां बोर्दोवा थान में संत श्री शंकरदेव के जन्मस्थल पर दर्शन करने आए थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। सुरक्षाबलों ने राहुल और अन्य कांग्रेसी नेताओं को रास्ते में हैबरगांव में रोक दिया।

यहां सुरक्षाबलों से बहस के बाद राहुल और अन्य कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए। सभी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद 3 बजे मंदिर आने के लिए कहा गया था। इस मामले पर असम CM हेमंत बिस्वा सरमा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- आज रावण के बारे में तो बात मत कीजिए। पढ़ें पूरी खबर…

21 जनवरी- न्याय यात्रा का दिन आठवां दिन, असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आठवें दिन असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। राहुल को बचाते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें बस के अंदर वापस ले गए। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था। राहुल ने घटना को लेकर कहा- आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक में मनाई हलवा सेरेमनी, 1 फरवरी को आएगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक में मनाई हलवा सेरेमनी, 1 फरवरी को आएगा बजट

2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….

नीतीश कुमार और कांग्रेस में सबकुछ ठीक है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend