ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

UB India News by UB India News
March 20, 2026
in खास खबर, नया लांच, फिल्म समीक्षा, मनोरंजन
0
धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई था और सुपरहिट रही थी. धुरंधर और धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. धुरंधर ने ना सिर्फ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि 1400 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ भारत की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया. ऐसे में धुरंधर 2 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इस बार फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन हैं. फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है. हालांकि 18 मार्च 2026 को इसके पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे.

फिल्म का रिव्यू. जानिए पूरी डिटेल, फिल्म कैसी रही, कराची में रणवीर सिंह का कहर कितना भयंकर रहा और उन्होंने पाकिस्तान से भारत का बदला किस शानदार अंदाज में लिया.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की स्टोरी

फिल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के बैकग्राउंड जसकीरत सिंह रांगी के किरदार से होती है. जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती होती है और वो उसका बदला लेता है. इसी बदले के चक्कर में वो जेल पहुंच जाता है. जसकीरत उर्फ जस्सी फौजी बनना चाहता है, लेकिन वो जेल पहुंच जाता है. जेल में वहां मिलता है अजय सान्याल और उसे पाकिस्तान भेजता है मिशन पर. फिर जसकीरत बन जाता है हमजा अली मजारी. कहानी को कुछ-कुछ रहमान डकैत की मौत से शुरू किया जाता है. फिर अरशद पप्पू को दिखाया जाता है. इस तरह फिल्म आगे बढ़ती है. लेकिन हमजा कुछ समय बाद ही किंग ऑफ ल्यारी बन जाता है. फिर अपने मिशन को अंजाम देता है. जानें कैसे, ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी. लेकिन कुल मिलाकर यह एक पार्ट फिल्म थी, जिसे दूसरे पार्ट में जबरदस्ती खींचा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर द रिवेंज का डायरेक्शन

आदित्य धर ने इस फिल्म में बहुत ही कमाल किए हैं. आदित्य धर ने धुरंधर 2 में आज तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है और बता दिया है कि भारत में नोटबंदी की असली वजह क्या थी. आदित्य धर ने भारत की कई अहम घटनाओं को इतनी आसानी से यहां बता दिया है कि हैरत होती है. उन्हें इन घटनाओं के पीछे की इतनी गहराई से जानकारी है कि हैरत होती है. मतलब उनकी रिसर्च अलग ही लेवल की है और कई सवाल भी खड़े करती है. धुरंधर 2 एक समय पर आकर डॉक्युमेंट्री का एहसास देती है. आदित्य धर ने एक फिल्म के जरिये भारत के तत्कालीन इतिहास से जुड़े सवालों के आसानी से जवाब दे दिए हैं. सिर्फ धुरन्धर 2 देख लीजिये और  फिर आप भी नॉलेज के धुरंधर बन जाएंगे.

फिल्म फर्स्ट हाफ में थोड़ी खींची हुई लगती है. पुराने गानों का खूब इस्तेमाल हुआ है. फिल्म में बड़े साब का खुलासा आदित्य ने किया लेकिन ये बहुत ही खोखला निकला. फिल्म का इंटरवल दिलचस्प किया. हालांकि इंटरवल के बाद एक्शन सीन को खींचा गया है. फिल्म में इस बार मैलोड्रामा देखने को मिला है. पहले पार्ट जैसा पेस और स्वैग मिसिंग लगता है. आदित्य धर ने इस पार्ट पर ज्यादा मेहनत नहीं की है और सारा भरोसा पहले पार्ट की कामयाबी पर छोड़ा है. गाने भी मिसमैच हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर 2 में एक्टिंग

धुरंधर 2 में एक्टिंग के मामले में रणवीर सिंह का कोई जवाब  नहीं. पार्ट चाहे पहला हो या दूसरा, रणवीर सिंह का कोई सानी नहीं. जसकीरत बिल्कुल जसकीरत जैसा ही लगता है, और हमजा, हमजा जैसा. रणवीर ने दोनों ही किरदारों एकदम अलग तरीके से किया है. धुरंधर की जान और शान रणवीर सिंह ही हैं. पहले 20-25 मिनट में तो लाजवाब हैं. हालांकि धुरंधर 2 में उन्हें गहराई से दिखाना चाहिए था, लेकिन यहां आदित्य रणवीर की दहाड़ को दिखा नहीं सके. इसके बाद राकेश बेदी ने दिल जीतने वाली एक्टिंग की है. संजय दत्त भी बढ़िया हैं. अर्जुन रामपाल ठीक-ठाक हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर द रिवेंज वर्डिक्ट

धुरंधर सीरीज अगर आपने शुरू कर ली हैं तो यह फिल्म आप जरूर देख सकते हैं. रणवीर सिंह की एक्टिंग देखनी है तो यह फिल्म मस्ट वॉच है. एक एक्टर कैसा है और उसका काम, तो यह फिल्म आपके लिए ही है. बाकी अगर धुरंधर जैसा पेस और सॉन्ग, और कैरेक्टर की आपको तलाश होगी तो निराशा होगी क्योंकि धुरंधर कम्प्लीट फिल्म थी, जबकि धुरंधर 2 जबरदस्ती में बनाई गई फिल्म है. फिर आदित्य धर ने सच्ची घटनाओं के साथ जो मजाक किया है, उसके लिए भी इस फिल्म को याद किया जाएगा. धुरंधर 2 देखनी है या नहीं, आपके स्वविवेक पर है.

धुरंधर 2 ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आम तौर पर 40-50% सीटें एडवांस बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।

फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी है

‘धुरंधरः द रिवेंज’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बनाती है। इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म है। फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है।

बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।

धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था

गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत

इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत ₹93 के पार ............

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

केवल भारत ही खत्म करवा सकता है ईरान-इजराइल जंग !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend