ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एजाज खान पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

UB India News by UB India News
May 3, 2025
in TAZA KHABR, बॉलीवुड
0
एजाज खान पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उल्लू ऐप की वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ के होस्ट एजाज खान की मुसीबत बढ़ गई है. ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट दिखाने और लड़कियों को कपड़े उतरवाने वाले एजजा खान पर एफआईआर दर्ज हुई है. मुंबई पुलिस ने एक्टर एजाज खान के अलावा, प्रोड्यूसर निर्माता राजकुमार पांडे और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की. अंबोली पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर यह एक्शन हुआ है. एजाज खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और लड़कियों के अश्लील चित्रण का आरोप है. उन्होंने अपने कार्यक्रम में सरेआम लड़कियों के कपड़े उतरवाए थे और सेक्स पॉजिशन दिखाने को कहा था.

अब चलिए जानते हैं कि एजाज खान पर बीएनएस की किन-किन धाराओं में केस दर्ज हुआ है. किन धाराओं में क्या प्रावधान हैं और एजाज खान दोषी साबित होने पर कौन सी सजा पा सकते हैं. दरअसल, मुंबई पुलिस ने एजाज खान पर बीएनएस की धारा 296, 3(5), आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67, साथ ही महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है. इन सबमें दोषी पाए जाने पर एजाज खान पर 3 से सात साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.

RELATED POSTS

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बीएनएस की धारा 296, 3(5): बीएनएस की धारा 296 अश्लील कृत्य या गीतों को सार्वजनिक रूप से करने पर लागू होती है. इसमें 3 महीने तक की कैद या जुर्माना हो सकता है. धारा 3(5) साझा आपराधिक इरादे से अपराध करने पर लागू है. इसकी सजा अपराध की प्रकृति पर निर्भर करती है.

आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67: आईटी एक्ट की धारा 67 इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित करने पर लागू है. इसमें 3 साल तक की कैद और 5 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है. धारा 67(ए) यौन स्पष्ट सामग्री के प्रसार पर लागू है. इसमें 5 साल तक की कैद और 10 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है.

महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6, और 7: महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6, और 7 के तहत अश्लील चित्रण, विज्ञापन या सामग्री वितरण पर 2 साल तक की कैद और 2,000 रुपये तक जुर्माना हो सकता है. इतना ही नहीं, दोबारा अपराध पर 5 साल तक की कैद और 5,000 रुपये जुर्माना संभव है.

शिकायत में क्या-क्या आरोप?
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वेब शो में अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसकी आपत्तिजनक सामग्री से महिलाओं की गरिमा का अपमान हुआ है. शिकायतकर्ता की मानें तो उसे शो की अश्लील सामग्री के बारे में कई शिकायतें मिली हैं और कई लोगों ने उसे व्यक्तिगत संदेश भेजकर इस बारे में शिकायत करने का आग्रह किया है.

वीडियो देख गुस्से में लोग
शो से जुड़े कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इनमें एजाज फीमेल कंटेस्टेंट्स पर कैमरे के सामने अनुचित कृत्य के लिए दबाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो क्लिप में लड़कियों से ऐसे निजी सवाल किए जाते भी देखे गए, जो अश्लीलता के दायरे में आते हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब गुस्सा भी है. शो और ऐप को बैन करने की मांग की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के...

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

Next Post
गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल

गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल

पहलगाम आतंकवादी हमले में 15 अप्रैल को ही पहुंच गए थे आतंकी !

पहलगाम आतंकवादी हमले में 15 अप्रैल को ही पहुंच गए थे आतंकी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend