मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुंआ स्थित शीतला माता मंदिर‚ पटना सिटी स्थित बडी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा–अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य के सुख समृद्धि शांति और प्रगति की कामना की। उन्होंने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़़ी देवी व श्रीदलहट्टा जाकर मां भगवती की पूजा–अर्चना की। मुख्यमंत्री दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा‚ श्रीश्री दुर्गा पूजासमिति शेखपुरा‚ गर्दनीबाग ठाकुरबाडी प्रबंध न्यास समिति स्थित मां दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्णमिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया। यहां से मुख्यमंत्री लंगरटोली स्थित बंगाली अखाडा दुर्गा मंदिर गए जहां उन्होंने देवी दुर्गा के के दर्शन किए। बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए।
राजधानी पटना समेत राज्यभर में बुधवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी को गहमागहमी रही। धाÌमक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण नवरात्र की अष्टमी को लेकर भक्तों में भारी उत्साह दिखा। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण दशहरा समेत विभिन्न पर्व – त्योहारों में नीरसता आ गई थी‚ लेकिन इस वर्ष कोरोना का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो जाने की वजह लोगों में काफी उत्साह है। सड़़कों पर भारी गहमागहमी है तथा लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं। बाजार की रौनक काफी बढी हुई है तथा व्यापारियों के चेहरे पर भी चमक है।
#पटना #दुर्गापूजा
#माँ_दुर्गा की प्रतिमा #पटना_दुर्गापूजा 2021#जयमातादी pic.twitter.com/OJVlz2iPlp— UB INDIA NEWS (@ubindianews) October 14, 2021
राजधानी में कई जगह पर भव्य पूजा पंड़ाल बनाये गये हैं‚ जो भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। वहीं‚ हरेक साल पंड़ाल के मामले में अव्वल रहने वाले ड़ाक बंगला चौराहा पर इस बार सन्नाटा दिख रहा है। भव्य पूजा पंडाल के मामले में इस बार कदमदकुआं‚ रूकनपुरा गोला रोड‚ गौरियामठ‚ कंकडबाग आदि इलाका अव्वल है‚ जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। इसके साथ ही कई जगहों पर मां की भव्य मूÌत भक्तों को मोहित कर रही है। इनमें कदमकुआं के पीरमुहानी उमा सिनेमा हाल के पास काठमांडू के बौद्ध मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। पंडाल को पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने थमाæकोल से डिजाइन किया है। पंडाल की उचाई ३० फीट और चौडाई २५ फीट है। राजधानी के रूकनपुरा में दिल्ली के बिरला मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। पंडाल की उ चाई ५० फीट और इसकी चौडाई ४० फीट की है। झारखंड के कारीगरों ने पंडाल को भव्य रूप दिया है। रेलवे ब्रिज से लेकर राजा बाजार ब्रिज तक सजावट की गई है।
#पटना #दुर्गापूजा पंडाल एवं माँ दुर्गा की प्रतिमा , पूजा अर्चना #पटना_दुर्गापूजा 2021#नीतीश_कुमार pic.twitter.com/P0ye7zzVZV
— UB INDIA NEWS (@ubindianews) October 14, 2021
वहीं‚ गोला रोड मोड के पंडाल में प्राचीन कला की झलक देखते बनती है। पंडाल की उचाई ४० फीट और चौडाई ३५ फीट है। गौरियामठ में ड़ॉ. धर्मेन्द्र एंड़ फ्रें ड़्स दुर्गा पूजा समिति की ओर से थाईलैंड का याकोचिमा मंदिर की तर्ज पर प्रतिमा बनाई गई है। पंडाल की उचाई ३५ फीट है। पंडाल का निर्माण पटना के कारीगरों द्वारा किया गया है। कंकडबाग के आवास बोर्ड चौराहा हनुमान नगर में ३० फीट का भव्य पंडाल बनाया गया है। पंडाल के उपर भगवान शिव विराजमान है। भगवान शिव त्रिशुल से कोरोना वायरस प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं। यहां पर अमरनाथ गुफा भी बनाई गई है। बेली रोड के पाया संख्या–२५ से ५० के बीच शानदार लाइटिंग की सजावट की गई है। दुर्गा आश्रम शेेखपुरा के बीच एलईडी लाइट से सजावट की गई है। रंगबिरंगी एलईडी लाइट की खूबसूरती देखते ही बन रही है। हनुमान नगर आवास बोर्ड चौराहा के पास डिस्को लाइट‚ फॉग लाइट‚ रनिंग लाइट‚ पैनल लाइट आदि से सडक के दोनों किनारे पर खुबसूरत सजावट की गई है। वहीं‚ राजेंद्र नगर पुल के नीचे कैलाश पर्वत बनाया गया है। यहां पर कैलाश पर्वत पर माता पार्वती को दुग्धाभिषेक करते हुए दिखाया गया है। यहां पर २० फीट लंबा और ५० फीट चौडा झरने का नजारा देखते बनता है।
#पटना #दुर्गापूजा : 13/10/2021#नीतीश_कुमार , #विजय_कुमार_चौधरी , #मंगल_पांडेय ….. pic.twitter.com/K0YMY5I6D5
— UB INDIA NEWS (@ubindianews) October 14, 2021






