ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विस में डे़ढ़ घंटे का होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

UB India News by UB India News
October 7, 2021
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
विस में डे़ढ़ घंटे का होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान सभा में शताब्दी समारोह के राष्ट्रपति का डे़ढ़ घंटे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल‚ मुख्यमंत्री‚ उप मुख्यमंत्री‚ विपक्ष के नेता‚ मुख्य न्यायाधीश‚ न्यायाधीश‚ वर्तमान एवं पूर्व विधायक–सांसदों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस सलाहकार समिति की बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गयी है। विधान सभा शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए विस के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। इसके अध्यक्ष खुद विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा होंगे। प्रबंधन समिति में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ श्रीमती रेणु देवी‚ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय‚ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन‚ कला‚ संस्ति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन‚ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव‚ बिहार विधान सभा के सदस्य जीतन राम मांझी‚ अजीत शर्मा और महबूब आलम को इस समिति के सदस्य के रूप में रखा गया है। इस कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान सभा परिसर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्मृति स्वरूप शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास तथा बोधि वृक्ष का पौधा लगाया जायेगा। के सम्मान में उनके सरकारी आवास पर रात्रि भोज तथा सांस्तिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष की शुरूआत करने के लिए राष्ट्रपति २१ अक्टूबर को पटना पधारेंगे और विधायकों पूर्व विधायकों‚ सांसदों‚ पूर्व सांसदों सहित हम सब लोगों को संबोधित करेंगे। इस बैठक के पूर्व इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापित अवधेश नारायण सिंह‚ बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी‚ बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिाोर प्रसाद‚ बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण‚ कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी उपस्थित थी ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल

नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल

लालू के लाल तेज प्रताप अब आरजेडी से आउट!

लालू के लाल तेज प्रताप अब आरजेडी से आउट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend