ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल

UB India News by UB India News
October 8, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिपक्ष कौन हैॽ इस प्रश्न का उत्तर है ‘सत्तर साल’। दरअसल‚ ‘सत्तर साल’ वह समय है जब एक व्यवस्था के रूप में कड़े फैसले लेने से या तो हम हिचक रहे थे‚ या जनता को उसके लिए तैयार नहीं कर पा रहे थे। लेकिन एक नेता के रूप में मोदी ने देशहित और जनहित खास तौर से एससी‚ एसटी‚ ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के हित में सर्वोत्तम साबित होने वाले फैसलों को लेने का साहस दिखाया और भारत को दुनिया के नक्शे पर अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है। यह अनायास नहीं कि दुनियाभर के राजनेताओं की लोकप्रियता पर नजर रखने वाली अमेरिकी डाटा फर्म कंपनी ‘द मॉनिग कंसल्ट’ के सर्वे में पिछली कई बार से प्रधानमंत्री मोदी पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता माने जा रहे हैं। कंपनी के नवीनतम सितम्बर–२०२० के सर्वे में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर सर्वाधिक लोगों ने भरोसा जताया है।

नरेन्द्र मोदी के बीस वर्ष का शासकीय कार्यकाल–प्रधानमंत्री के रूप में ७ साल से कुछ अधिक और तकरीबन १३ वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में–उनकी जन–प्रतिबद्धता‚ कठोर परिश्रम‚ आपदा को अवसर में बदलने की कला‚ अद्भुत निर्णय क्षमता‚ दूरदर्शी विजन और १३५ करोड़ देशवासियों के लिए कुछ कर गुजर जाने की प्रबल आकांक्षा की जैसे एक जादुई कथा है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

शुरुआत गुजरात से‚ जहां नरेन्द्र मोदी २००१ में मुख्यमंत्री बने। उस समय पूरा गुजरात भयानक भूकंप से ध्वस्त–त्रस्त था। अपने प्रशासनिक कौशल से उन्होंने गुजरात को बहुत जल्द दोबारा से खड़ा कर दिया। फिर अपनी आर्थिक नीतियों और ‘वाइब्रेंट गुजरात’ जैसे कार्यक्रमों से उन्होंने गुजरात को देश का जैसे आर्थिक मॉडल बना दिया। २००९–१० में जब यूपीए सरकार नीतिगत पक्षाघात की शिकार होकर फैसले नहीं ले पा रही थी‚ तब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी अपनी राह पर तेज चल रहे थे। १९९१ में शुरू हुए आर्थिक उदारीकरण का सबसे अधिक फायदा दिलाने वाले नेता के रूप में वे बन कर उभरे। उन्होंने हर जगह सरकार के दखल को कम करके लेकिन हर स्थान पर सरकार की निगरानी को बढ़ा कर ‘मिनिमम गवर्नमेंट‚ मैक्सिमम गवर्नंस’ को सार्थक करते हुए गुजरात की जनता को बिजली‚ पानी‚ सड़क‚ स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं और सुशासन उपलब्ध कराने का की व्रतमान स्थापित किया।

नरेन्द्र मोदी ऐसे नेता हैं जिन्हें देश के विकास में आधारभूत ढांचे की भूमिका की अच्छी समझ है। लिहाजा‚ आज पूरा देश एक कंस्ट्रक्शन साइट में बदल गया है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में अनेक ऐसी योजनाएं शुरू और पूरी हुइ जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जाती थी। यही नहीं‚ पहले चीनी दबाव के कारण चीन से लगते इलाकों को छोड़ देने की परिपाटी रही थी। पीएम मोदी ने इसे बदला। इन क्षेत्रों में जम कर आधारभूत ढांचों का निर्माण हो रहा है‚ जो चीन को फूटी आंख नहीं सुहा रहा। आज चाहे गलवान घाटी का मुद्दा हो या डोकलाम का‚ मोदी सरकार चीन के साथ किसी भी गतिरोध की स्थिति में दब या झुककर नहीं‚ बल्कि डटकर जवाब देने में सक्षम है।

अपने आर्थिक फैसलों में भी पीएम मोदी किसी दुविधा के शिकार नहीं दिखते। नोटबन्दी करना और जीएसटी लाना आसान काम नहीं था लेकिन काला धन से मुक्ति‚ टैक्स सुधार और जनहित में इन आर्थिक फैसलों को लेने में प्रधानमंत्री मोदी ने बढता दिखाई। गरीबों का तो मोदी जी पूरा ध्यान रखते हैं। अब तक दिल्ली से जो रु पया भेजा जाता था उसका १५ फीसदी ही आम आदमी को मिल पाता था। मोदी–राज में आज पूरा का पूरा पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचता है। बिचौलिया राज खत्म। नया किसान कानून भी इसी कड़ी में एक कदम है जो किसानों की आय दोगुनी करेगा। लेकिन बिचौलिये और राजनीतिक विरोधी इसे पचा नहीं पा रहे और किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं।

मोदी ने वैश्विक मंच पर भी भारत की ताकत को बढ़ाया है। योग के रूप में भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ाने से लेकर वैक्सीन डिप्लोमेसी तक में भारत की धाक लगातार जमी है। उनकी इसी कूटनीति का परिणाम है कि कश्मीर मुद्दे पर किसी इस्लामिक देश ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया‚ बल्कि ज्यादातर ने इसे भारत का निजी मसला बताया। मुसलमानों के सबसे प्रमुख देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से उनके रिश्ते शानदार हैं। यहां तक कि उन देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी उन्हें नवाजा गया है। अमेरिका का हालिया सफल दौरा और अमेरिका‚ ऑस्ट्रेलिया‚ जापान के साथ क्वाड संगठन को नये स्तर पर लाकर उन्होंने चीन को चारों तरफ से घेरने का बड़ा व्यूह भी रच दिया है।

घरेलू मोर्चे पर अनुच्छेद ३७० को समाप्त कर जम्मू और कश्मीर की आम जनता को पीएम मोदी ने एक तरह से मुक्त और बराबरी पर ला खड़ा किया‚ तो सदियों से लटके पड़े राम–मन्दिर मसले के हल में भी अहम भूमिका निभाई। उधर‚ तीन तलाक पर कानून लाकर मुस्लिम बहनों को राहत की बड़ी सांस दिलाई। पीएम मोदी की चिंता आम जनता और गरीब वर्ग के प्रति है‚ और उसमें भी महिलाओं के सशक्तीकरण पर उनका मुख्य फोकस है॥। स्वच्छता अभियान और घर–घर शौचालय‚ ‘प्रधानमंत्री आवास योजना‚ गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त गैस कनेकशन के साथ–साथ ५० करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना‚ मुद्रा बैंक स्कीम अथवा किसान फसल बीमा योजना निश्चित रूप से दूरगामी प्रभाव छोड़ें़गे। सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन इसी दिशा में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम है।

शिक्षा एक अन्य क्षेत्र है‚ जिसके माध्यम से मोदी सरकार ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ गढ़ने की दिशा में कार्यरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति–२०२० के विभिन्न अभिनव और क्रांतिकारी बिंदु जैसे मातृभाषा में शिक्षा‚ ‘राइट टू एजुकेशन’ को १४ साल से आगे बढ़ाकर माध्यमिक स्तर तक १८ वर्ष के सभी बच्चों के लिए अनिवार्य और स्कूली शिक्षा ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ का लक्ष्य‚ एससी‚ एसटी‚ ओबीसी‚ दिव्यांगों और ईडब्लूएस वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए वर्तमान की सरकारी योजनाओं के अलावा भी विशेष प्रावधान‚ निजी संस्थानों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए कैपिंग‚ रोजगार देने के लिए स्कूल से लेकर कॉलेज तक में वोकेशनल कोर्स (जिनमें ‘कोडिंग’ आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिकतम वोकेशनल प्रशिक्षण शामिल हैं) आम आदमी का भविष्य बदल देंगे। उधर‚ कॉलेज स्तर पर विषय (धारा) चयन के बंधन से मुक्ति‚ मल्टी–एंट्री और मल्टी–एग्जिट स्कीम‚ ‘एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडि़ट्स’ छात्रों खास तौर से वंचित तबके के लिए क्रांतिकारी सिद्ध होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कर्मशील‚ ऊर्जावान और जनप्रतिबद्ध व्यक्तित्व आज भारत के १३५ करोड़ देशवासियों की आशा–आकांक्षाओं का केंद्र है। अब्राहम लिंकन के शब्दों में कहें तो मोदी सरकार सच्चे अर्थों में भारत की जनता की‚ जनता के लिए और जनता द्वारा सरकार है। चंद ताकतों के निहित स्वार्थों में न फंसकर जनहित और देशहित के लिए इनका साथ दिया जाए‚ यही समय की मांग और जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
लालू के लाल तेज प्रताप अब आरजेडी से आउट!

लालू के लाल तेज प्रताप अब आरजेडी से आउट!

दिल्ली से बहराइच जा रही बस की भीषण टक्‍कर, 12 की मौत, 32 घायल

दिल्ली से बहराइच जा रही बस की भीषण टक्‍कर, 12 की मौत, 32 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend