ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू में गुटबाजी नहीं‚ केवल एक नेता हैं नीतीशः आरसीपी

UB India News by UB India News
August 17, 2021
in जदयू, पटना
0
जदयू में गुटबाजी नहीं‚ केवल एक नेता हैं नीतीशः आरसीपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू में कोई गुटबाजी नहीं। जदयू में केवल एक नेता हैं और वो हैं नीतीश कुमार। हम सभी उन्हीं के नेतृत्व में काम करते हैं। हमारी पार्टी के नाम में ही यूनाइटेड लगा है। पार्टी के नाम के अनुरूप हम सभी यूनाइटेड हैं। हममें और ललन बाबू में कोई फर्क नहीं। छह तारीख को जब वे आए तब भी विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा था और आज जब मैं आया हूं तब भी बहुतों के पेट में दर्द हो रहा है। ये प्रचारित करने की कोशिश की गई कि मैं अपने मन से मंत्री बन गया। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आज तक मैने कोई भी काम नीतीश बाबू की अनुमति के बिना नहीं किया। यह बातें केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने आज पटना में कही। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को सींचने वाले आरसीपी सिंह का केन्द्रीय मंत्री के रूप में स्वागत करते हुए हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

प्रदेश जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ‚ दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया। डॉ. प्रणव रंजन‚ ड़ॉ. नागेन्द्र प्रासाद‚ ड़ॉ. अजय कुमार सिंह‚ ड़ॉ. ताजमुल अंसारी‚ ड़ॉ. स्मृति पांडेय‚ अमित रंजन‚ ड़ॉ. लोकेश कुमार सिंह‚ ड़ॉ. परवेज अख्तर‚ रविंद्र कुमार शर्मा‚ ड़ॉ. विवेकानंद कुमार‚ कुंदन कुमार‚ दीपक गुप्ता‚ राणा कुमार सिंह‚ मिथिलेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उनका भव्य स्वागत किया। इसके पहले पटना हवाई अड्डे़ पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अगुआई में जहां कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे‚ वहीं पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में भी कई नेताओं ने उपस्थिति दर्ज करायी।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

जदयू (कलमजीवी प्रकोष्ठ) ने किया अभिनन्दन केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का

बिहार प्रदेश अध्यक्ष (कलमजीवी प्रकोष्ठ) डॉ. प्रभात चन्द्रा ने अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत करने के लिए 16 अगस्त (सोमवार)को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के पास बेली रोड पर मुस्तैद थे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह का पटना पहलीबार आगमन हो रहा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जदयू संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने को नकारा नहीं जा सकता है।

केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह की काफिला जब संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंची, तो कलमजीवी प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री सिंह को प्रकोष्ठ के नेताओं ने प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा के नेतृत्व में फूल माला से लाद दिया और उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव चेतन थिरानी, अभिनन्दन के लिए आये हुए पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने किया।

उक्त अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वर्णभूषण लाल कर्ण, ई. दीपक कुमार सिंन्हा, अशोक कुमार, प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप, आशुतोष कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा, लवली सिन्हा, रश्मिलता, आभा दास,डॉ. चेतना, शिखा, मायाशंकर चन्द्रवंशी, जितेन्द्र राम, प्रदेश सचिव उज्जवल राज एवं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा सहित हजारो कार्यकर्ता ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का स्वागत किया।

जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ ने आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया

बिहार प्रदेश ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने राजवंशी नगर पंचरूपी हनुमान मंदिर के पास केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आगमन पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया।

उक्त अवसर पर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने श्री सिंह का पुष्प वर्षा व माला से अभिनंदन किया और उन्हें तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी।

उक्त अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि रामचंद्र प्रसाद सिंह ने जदयू के संगठन को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया है।

पटना जिला अध्यक्ष प्रवीण आनंद ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री बनने से पूरे देश भर के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और तहेदिल से उनका स्वागत कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अपनी प्रतिभा और बिहार का लोहा मनवाएंगे। मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन कुमार मंडल, सुधीर कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, मनोज निराला,प्रदेश सचिव विक्रम खत्री, सुशील सोनी, पटना जिला उपाध्यक्ष स्वेतांक शेखर,पटना जिला उपाध्यक्ष ऋषिकेश ठाकुर,पटना जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, बाढ़ जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, रोहतास जिला अध्यक्ष दशमेश बरनाला, मुजफ्फरपुर अध्यक्ष अनुभव महंथा, डॉ मिथलेश कुमार, नित्यानंद मेहता, त्रषिकेश,रजनीश सिंह, हिमांशु पाठक,महासचिव राहुल कुमार,मनीष कुमार,प्रमोद पुजारी,पंकज कुमार व जिला प्रभारी बमबम कुमार ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का स्वागत किया

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
सीएम नीतीश कुमार आज ले रहे बाढ़ शिविर और बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का जायाज, तटबंधों का भी करेंगे निरीक्षण

सीएम नीतीश कुमार आज ले रहे बाढ़ शिविर और बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों का जायाज, तटबंधों का भी करेंगे निरीक्षण

कर्नाटक सरकार की तर्ज पर बिहार अपने खर्चे से जातीय जनगणना कराए:राजद

कर्नाटक सरकार की तर्ज पर बिहार अपने खर्चे से जातीय जनगणना कराए:राजद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend