बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ के कारण डूब गयी फसलों का आकलन करके उसकी क्षतिपूर्ति की भरपायी की जायेगी। पिछले दिनों यास तूफान में हुई फसलों की क्षति का आकलन करके विभाग भरपायी का काम प्रारंभ करने जा रही है। ॥ श्री सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को काफी लाभ हुआ है। किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने में यह योजना सहायक साबित हो रही है। सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खाते में जाती है। किसानों को सम्मान योजना से राहत मिली है। बिहार के १ करोड ७० लाख किसान हैं जिन्हें तीसरी किस्त मिली है‚ चौथी किस्त आने वाली है। किसान सम्मान निधि को केन्द्र सरकार दोगुना करने पर विचार कर रही है। बिहार की सरकार कृषि को बढ़ावा दे रही है। कृषि लाभकारी हो‚ फसलों की कीमत उचित मिले सबकी चिंता की जा रही है। किसानों के मनोबल को बढ़ाना है तथा आर्थिक स्थिति को सुढ करना है। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री जनक राम ने सहयोग कार्यक्रम में उपस्थित संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को उचित मूल्य पर बालू उपलब्ध कराना सरकार का मकसद है। अवैध खनन पर रोक लगी है‚ अवैध खनन के कारण आईएस‚ आईपीएस सहित कई विभाग के पदाधिकारी निलंबित किये गये हैं तथा आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लगातार संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि शुद्ध पेयजल घर–घर पहुंचायेंगे । विभाग की योजना है कि कोई घर छूटे नहीं। बिहार के लोगों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए शुद्ध पेयजल की आवश्यकता सबों को है। नल का जल के माध्यम से गांव–गांव‚ घर–घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने में विभाग लगा है। सहयोग कार्यक्रम में गया जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश कुमार ने अपनी जमीन पर माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की। कोमल कुमारी ने दरभंगा जिला स्तर पर तैयार किये कार्यपालक सहायक के पैनल में नियोजन के संबंध में आवेदन दिया। औरंगाबाद की संजू देवी ने स्वास्थ्य विभाग से जुडे कार्यों के संबंध में आवेदन दिया। संतश्री बराहता महिला कॉलेज‚ भोजपुर के संबंध में स्थानीय लोगों ने आवेदन दिया। फुलवारीशरीफ के शारदा राम ने आवेदन दिया। गोह‚ औरंगाबाद के वीरेन्द्र राम ने परिचालक के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन दिया। अरवल के वीरेन्द्र कुमार ने खाद लाइसेंस निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया। विनोद कुमार मंडल‚ नवगछिया जिलाध्यक्ष भाजपा ने बाढ़ प्रभावित गांवों में शौचालय‚ चापाकल‚ नाव‚ राशन‚ तिरपाल‚ मेडिकल कैम्प लगाने के लिए आवेदन दिया।
बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...







