ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोविड़ से नहीं‚ सरकारी लापरवाही के कारण हुई इतनी मौतें: दीपंकर

UB India News by UB India News
August 14, 2021
in कम्युनिस्ट, पटना
0
कोविड़ से नहीं‚ सरकारी लापरवाही के कारण हुई इतनी मौतें: दीपंकर

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोविड की दूसरी लहर के दौरान बिहार के कई जिलों में मारे गए लोगों की सूची भाकपा–माले ने शुक्रवार को अंतिम रूप से जारी की। माले विधायक दल कार्यालय में ‘स्वस्थ बिहार–हमारा अधिकार’ विषय पर आयोजित जनकन्वेंशन में माले महासचिव दीपंकर भ^ाचार्य‚ माले राज्य सचिव कुणाल व माले विधायक महबूब आलम‚ मनोज मंजिल‚ के साथ आइएमए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पीएनपीपाल‚ ड़ॉ. सत्यजीत सिंह‚ पर्यावरण कार्यकर्ता रंजीव कुमार व माले नेता संतोष सहर आदि ने बुकलेट का लोकार्पण किया। जनकन्वेंशन को संबोधित करते हुए माले महासचिव ने कहा कि कोविड के दौर में जनता ने जो कुछ झेला‚ जो महसूस किया‚ उसे सरकार दर्ज नहीं करना चाहती। जबकि हमारी रिपोर्ट बताती है कि कोविड़ से मौत का आंकडा सरकारी आंकडा से कम–से–कम २० गुना अधिक है। ये कहना अब बेमानी है कि इतनी मौतें कोविड के कारण हुई‚ दरअसल ये मौतें सरकार की लापरवाही के कारण हुइ। यह जनसंहार है। कोविड की पहली लहर के बावजूद सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने की कोशिश नहीं की। अस्पताल होते तो इतने व्यापक पैमाने पर मौतें नहीं हुई होतीं। सरकार ने हमें जो पीडा पहुंचाई है‚ उसका बदला लेना है और स्वास्थ्य‚ हमारा अधिकार को मुद्’ा बनाकर आंदोलन करना है। लोगों को मुआवजा मिले और इस तरह जनसंहार न हो‚ यही हमारी मंशा और मांग है। ड़ॉ. सत्यजीत ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य किसी भी देश के लोगों की बुनियादी जरूरत है। पीएनपीपाल ने कहा कि सभी सरकार का एक ही कांसेप्ट है। ये लोग कॉरपोरट को बढावा दे रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं की नेता शशि यादव व अनुराधा कुमारी‚ सुरेश चंद्र सिंह व विधायक मनोज मंजिल ने भी अपनी बातें रखीं। इसके पूर्व माले राज्य सचिव कुणाल ने कोविड आंकडों की चर्चा की। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वेदश भ^ाचार्य‚ मीना तिवारी‚ प्रभात कुमार‚ अमर विधायक अमरनाथ यादव आदि थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
सूबे में इथेनॉल उत्पादन के लिए पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार

सूबे में इथेनॉल उत्पादन के लिए पूरी मदद करेगी केंद्र सरकार

लोगों के दरवाजे तक जाएंगे यूपी से बने नए केंद्रीय मंत्री, गाएंगे बीजेपी का गुणगान

लोगों के दरवाजे तक जाएंगे यूपी से बने नए केंद्रीय मंत्री, गाएंगे बीजेपी का गुणगान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend