ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना को लेकर बिहार की राजनीति तेज

UB India News by UB India News
August 14, 2021
in जदयू, पटना, राजद
0
जातीय जनगणना को लेकर बिहार की राजनीति तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जातीय जनगणना को लेकर बिहार की राजनीति तेज हो गई है। CM नीतीश कुमार का PM नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखना कामयाब नहीं रहा। PM ने CM की चिट्ठी का जवाब नहीं दिया। CM नीतीश कुमार ने PM नरेंद्र मोदी से जातीय जनगणना को लेकर 2 अगस्त को सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय मांगा था, लेकिन अब तक समय नहीं मिला है।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने साफ कहा- ‘अब CM नीतीश कुमार को इस मसले पर एक्शन लेना चाहिए। कर्नाटक सरकार ने अपने बलबूते जाति जनगणना कराई है, हम उसे मंगवा रहे हैं और उसका अध्ययन कर रहे हैं। अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराती है तो, बिहार सरकार को अपने खर्चे से जातीय जनगणना करानी चाहिए। जातीय जनगणना नहीं हुई तो हम धरना देंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

JDU पूरे मसले को गंभीरता से वॉच कर रहा है

इधर, जातीय जनगणना को लेकर JDU वेट एंड बॉच के मूड में है। JDU के प्रवक्ता निखिल मंडल बाताते हैं कि 2 अगस्त को चिट्ठी गई ही है, 4 अगस्त को PM के पास गई होगी। अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा था। अब हो सकता है कि PM के तरफ से कोई फैसला आए। JDU पूरे मसले को गंभीरता से वाच कर रहा है। यदि, केंद्र सरकार के तरफ से कोई जबाब नहीं आया तो बिहार सरकार खुद से फैसला नहीं लेगी। बिहार के सभी राजनैतिक पार्टियों को बुलाकर सर्वदलिय बैठक होगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। मात्र एक ही राज्य कर्नाटक में जातीय जनगणना हुआ है।

कांग्रेस बोली- BJP और JDU इस मसले पर राजनीति खेल रही

वहीं, इस मसले पर बिहार कांग्रेस के तरफ से भी मांग की जा रही है कि सरकार अपने बलबुते जातीय जनगणना कराए। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा कहते है कि BJP और JDU इस मसले पर राजनीति खेल रही है। एक दूसरे के ऊपर मामला फेंक कर ये जनता को मूर्ख बना रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि CM नीतीश कुमार अपना अलग स्टैंड लें। कांग्रेस जातीय जनगणना के पक्ष में शुरू से रही है। वही, लगे हाथों प्रेम चंद्र मिश्रा कहते है कि जातीय जनगणना पर आगे बढ़ने से पहले बाढ़ में जो जनता मर रही है उसको सरकार देखें। एक दूसरे के कंधे पर बैठकर राजनीति ना करें।

HAM और VIP भी आर-पार के मू़ड में है

इधर, JDU के अलावा HAM और VIP भी पुरी तरह से जातीय जनगणना काराने को लेकर आर-पार के मू़ड में है। HAM के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने भी बिहार सरकार से अपील की है कि यदि केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने में दिलचस्पी नहीं ले रही है तो बिहार सरकार को अपने खर्चे पर ये जातीय जनगणना कराना चाहिए। HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान बताते हैं कि जातीय जनगणना कराकर सरकार दुध का दुध, पानी का पानी कर लेना चाहिए। जातीय जनगणना के बाद ये तय हो जाएगा कि समाज किसकी कितनी भागीदारी और सत्ता में किसकी कितनी हिस्सेदारी है। वही, VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने भी साफ कर दिया है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए और सरकार को इसे करा लेना चाहिए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
प्रधानमंत्री सम्मान निधि से किसानों को लाभ

प्रधानमंत्री सम्मान निधि से किसानों को लाभ

कोविड़ से नहीं‚ सरकारी लापरवाही के कारण हुई इतनी मौतें: दीपंकर

कोविड़ से नहीं‚ सरकारी लापरवाही के कारण हुई इतनी मौतें: दीपंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend