ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘जनसंख्या कानून’ पर चिराग पासवान ने BJP को घेरा, कहा- यह चुनावी ट्रंप कार्ड

UB India News by UB India News
July 16, 2021
in पटना, लोजपा, वैशाली
0
‘जनसंख्या कानून’ पर चिराग पासवान ने BJP को घेरा, कहा- यह चुनावी ट्रंप कार्ड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान इन दिनों बिहार में आशीर्वीद यात्रा कर रहे हैं. पार्टी में हुई टूट के बाद अब वे लोगों के बीच संपर्क साध रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वे हाजीपुर पहुंचे. कुछ दिनों पूर्व एलजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैदर इमाम का कोरोना से हुए निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. चिराग ने कुंआरी चौक हाजीपुर में एलजेपी परिवार के साथी इंजीनियर कौशल किशोर के आवास पर भी पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की.

हाजीपुर में ही चिराग पासवान ने एलजेपी के नेता उपेंद्र राय से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान हर जगह चिराग पासवान का स्वागत किया गया. हाजीपुर में यात्रा के दौरान चिराग पासवान ने सरकार पर निशाना साधा. चिराग ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिन पर दिन महंगाई बढ़ रही है. यूपी में सरकार ने जनसंख्या कानून के नाम पर चुनावी ट्रंप कार्ड खेला है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में भी जनसंख्या कानून को लेकर मचा बवाल
बता दें कि बिहार में भी जनसंख्या कानून को लेकर सियासत शुरू है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ इस कानून की जगह जागरूकता की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कह रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो कानून भी आएगा. बीते बुधवार को कटिहार में तारकिशोर प्रसाद ने यह बयान दिया था.

गौरतलब हो कि चिराग पासवान ने बिहार में पांच जुलाई से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी. इसी दिन एलजेपी के संस्थापक और उनके पिता रामविलास पासवान की जयंती थी. चिराग का कहना था कि हाजीपुर से यात्रा शुरू करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि रामविलास पासवान कई बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए और अब सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व पशुपति पारस कर रहे हैं

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
उपमुख्यमंत्री आज लेंगे पटना की जलनिकासी का जायजा

गरीबों वं जरुरतमंदो के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध

भूदेव चौधरी मनीष कुमार प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय में पांच घंटे तक चली सुनवाई

भूदेव चौधरी मनीष कुमार प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय में पांच घंटे तक चली सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend