ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भूदेव चौधरी मनीष कुमार प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय में पांच घंटे तक चली सुनवाई

UB India News by UB India News
July 16, 2021
in कानून, जदयू, बांका, राजद
0
भूदेव चौधरी मनीष कुमार प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय में पांच घंटे तक चली सुनवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांका जिले के धोरैया विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक भूदेव चौधरी प्रकरण की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को टल गई। पूर्व जदयू उम्मीदवार मनीष कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय में राजद विधायक भूदेव चौधरी के विरुद्ध अवमानना याचिका दायर किया है। जिस पर गुरुवार को जस्टिस नरीमन की अदालत में सुनवाई हुई।

पांच घंटे तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए मुकदमे की अगली सुनवाई 20 जुलाई 2021 मुकर्रर की है। विधायक भूदेव चौधरी पर आरोप है कि चुनावी हलफनामे में एक आपराधिक मुकदमा जो भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना में भूमि संबंधी है, उसे नामांकन में छिपाया गया है। इसी मुकदमे को विधानसभा चुनाव 2020 के चुनावी हलफनामे में छिपाने का आरोप लगाते हुए पूर्व उम्मीदवार मनीष कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

पिछली सुनवाई 12 जुलाई को हुई थी। जिसमें राजद विधायक चौधरी के अधिवक्ता ने अदालत से चार सप्ताह तक सुनवाई की तिथि बढ़ाने की अपील की थी। जस्टिस नरीमन ने विधायक चौधरी की अपील को खारिज करते हुए आज की तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित की थी। 15 जुलाई को सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला 20 जुलाई को निर्धारित किया है। बहरहाल राजद एवं जदयू कार्यकर्ताओं के साथ आम मतदाताओं को भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीख 20 जुलाई का बेसब्री से इंतजार है। इधर, राजद विधायक ने बताया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

भूदेव चौधरी और मनीष कुमार प्रकरण

वर्ष 2020 में ह‍ु‍ए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भूदेव चौधरी धोरैया विधानसभा सीट से राजद के प्रत्‍याशी थी। वहीं, मनीष कुमार जदयू के प्रत्‍याशी थे। भूदेव चौधरी चुनाव जीत गए। इसके पूर्व मनीष कुमार धोरैया विधानसभा सीट से 10 साल (दो बार) विधायक रहे। भूदेव चौधरी भी कई बार धोरैया से विधायक रहे हैं। हालांकि वे भी जदयू नेता था। वे जमुई लोकसभा सीट से भी जदयू के सांसद रहे हैं। इसके बाद भूदेव चौधरी को जब जदयू ने टिकट नहीं दिया तो वे पहले हम और उसके बाद राजद में आ गए। वर्ष 2020 में धौरया से राजद ने भूदेव चौधरी को टिकट दे दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

Next Post
पशुपति पारस ने सांसद प्रिंस राज को दी बिहार की कमान, सात राज्यों में नए अध्यक्ष

पशुपति पारस ने सांसद प्रिंस राज को दी बिहार की कमान, सात राज्यों में नए अध्यक्ष

यह मोदी महंगाई है, मौसमी नहीं :कांग्रेस

यह मोदी महंगाई है, मौसमी नहीं :कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend