ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

5 जुलाई वाली ‘आशीर्वाद यात्रा’ पर नजर

UB India News by UB India News
June 30, 2021
in Lokshbha2024, पटना, ब्लॉग, लोजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में जारी उठा-पटक का असर केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी पड़ा है। पहले कहा जा रहा था कि 20 जून तक मोदी कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा, लेकिन नहीं हो सका। अब बताया जा रहा है कि जुलाई में होगा। कुछ जानकार विस्तार में हो रही देर को LJP में जारी घमासान से भी जोड़कर देखने लगे हैं। अब भाजपा वेट एंड वॉच के मूड में चली गई। वह चिराग और पशुपति पारस के प्रति वोटरों का मूड भांपने में लग गई है।

चर्चा थी कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में LJP को भी शामिल किया जाएगा, क्योंकि LJP सुप्रीमो रामविलास पासवान का निधन केंद्रीय मंत्री रहते हो गया था। ऐसे में चिराग पासवान को केंद्र में मंत्री बना दिया जाएगा, लेकिन ऐन मौके पर ही चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने विरोध कर दिया।

RELATED POSTS

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

पशुपति पारस ने पांच सांसदों को लेकर LJP पर दावा ठोक दिया है। हालांकि, पारस को लोकसभा में संसदीय दल के नेता के तौर पर मान्यता मिल चुकी है, लेकिन LJP पर हक की लड़ाई ने मंत्रिमंडल विस्तार पर ग्रहण लगा दिया है।

5 जुलाई वाली ‘आशीर्वाद यात्रा’ पर नजर
वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय इस बात से पूरी तरह इत्तेफाक रखते हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार LJP विवाद में फंसा है। BJP अभी चिराग पासवान की 5 जुलाई वाली ‘आशीर्वाद यात्रा’ पर नजर टिकाए हुए है। इस यात्रा को चिराग पासवान हाजीपुर से शुरू कर रहे हैं। BJP देखना चाहती है कि चिराग पासवान में उनके पिता रामविलास पासवान वाली बात है कि नहीं। चिराग पासवान की इस यात्रा के बाद ही BJP भी फैसला लेगी और संभवत: चुनाव आयोग भी इसी के आसपास अपना फैसला सुनाएगा।

LJP पर चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार
LJP टूट के ऑपरेशन को JDU के कुछ नेताओं ने अंजाम दिया था, लेकिन अंतिम मौके पर पारस गुट ने अपने लिए अलग दल की मांग कर दी, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार लिया। पशुपति पारस को LJP संसदीय दल का नेता बना दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद पारस और चिराग ने चुनाव आयोग के पास दलील दी है कि पार्टी उनकी है। अब गेंद चुनाव आयोग के पास है कि वो किसके पक्ष में फैसला सुनाता है।

खबर यह है कि दो-चार दिनों में ही इस पर फैसला हो जाना है। यदि फैसला पशुपति पारस के पक्ष में गया तो चिराग पासवान कोर्ट चले जाएंगे। इस बीच यदि मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो NDA दोनों पक्ष को इस विस्तार से अलग रखेगी। केंद्र सरकार में चिराग पासवान का दावा है। इसको नकारा नहीं जा सकता।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
वैक्सीन से जुड़ी अफवाहें बिहार की राजनीति का हिस्सा बनने लगी है ………..

वैक्सीन से जुड़ी अफवाहें बिहार की राजनीति का हिस्सा बनने लगी है ...........

केंद्र में भी लागू हो बिहार का आरक्षण फॉर्मूलाः नीतीश

सूबे में खाली पड़े निगम बोर्ड और आयोग को बहुत जल्द भरने की तैयारी में जुटी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend