ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन नहीं बाज आ रहा धोखेबाजी से, लद्दाख में तैनात किया एयर डिफेंस सिस्टम

UB India News by UB India News
April 22, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
चीन नहीं बाज आ रहा धोखेबाजी से, लद्दाख में तैनात किया एयर डिफेंस सिस्टम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते एक साल में लद्दाख (Ladakh) हिंसक संघर्ष के बाद जारी तनाव को खत्म करने के लिए कई स्तर की सैन्य औऱ कूटनीतिक स्तर की वार्ता के बावजूद भारत और चीन (China) के बीच अभी तक कोई समझौता नहीं हो सका है. पिछले दिनों कमांडर स्तर की हुई बैठक को दोनों पक्षों ने भले ही सकारात्मक बताया, लेकिन वास्तविकता यह है कि चीनी सेना इस इलाके से वापस पीछे जाने को तैयार नहीं है. पूर्वी लद्दाख के गोगरा हाइट्स (Gogra Heights), हॉट स्प्रिंग्स, डेपसांग और डेमचोक में तनाव अब भी बरकरार है. भारत में ड्रैगन के अड़ियल रुख के आगे हथियार डालने वाला नहीं है औऱ शर्तों के साथ अपना पक्ष रख रहा है.

चीन ने तैनात किया है एयर डिफेंस सिस्टम
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने इस इलाके में लंबी दूरी तक मार करने वाली एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम की कई बैटरियों को तैनात किया हुआ है. ये मिसाइलें सीमा के नजदीक उड़ान भर रहे भारतीय लड़ाकू विमानों, हेलिकॉप्टरों और ड्रोन्स के लिए खतरा बन सकती हैं. इस सिस्टम के अलावा चीन ने एचक्यू-22 डिफेंस सिस्टम को भी तैनाती की है.

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

भारत ने भी चीन को दिया दो-टूक संदेश
चीन के साथ बातचीत में भारत ने भी साफ-साफ बता दिया है कि चीनी फौज के पीछे हटने के बाद ही अब किसी और क्षेत्र में डी-एस्केलेशन पर विचार किया जाएगा. भारतीय सेना भी इस इलाके में भीषण ठंड के बाद अब गर्मियों की तैनाती में लौट आई है. बॉर्डर पर दोनों ही पक्षों के हजारों सैनिक अब भी दिन-रात चौकसी कर रहे हैं. रिपोर्ट तो यहां तक है कि कई इलाकों में भारतीय और चीनी फौज के बीच का अंतर एक किलोमीटर से भी कम है.

200 किमी तक मार करने में सक्षम
चीन का एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम में लगी मिसाइलें 200 किलोमीटर की दूरी तक हवा में किसी भी लक्ष्य को नष्ट कर सकती हैं. चीन अपने इस एयर डिफेंस सिस्टम को अमेरिका के पैट्रियॉट और रूस के एस-300 डिफेंस सिस्टम के बराबर होने का दावा करता है. इसमें एक्टिव रडार होमिंग सरफेस टू एयर मिसाइलें लगी होती हैं. एचक्यू-9 सिस्टम दुश्मन के एरियल टॉरगेट का पता लगाने के लिए एचटी-233 पीसा रडार सिस्टम का उपयोग करता है.

180 किलो विस्फोटकों से लैस मिसाइल
यह एयर डिफेंस सिस्टम मुख्य रूप से तीन टाइप में आता है. एचक्यू-9 में भी एस-300 सिस्टम के जैसे ही दो स्टेज वाली मिसाइलें लगी हुई हैं. यह मिसाइल 180 किलो के विस्फोटकों से लैस होती है. 6.8 मीटर लंबी इस सिस्टम की मिसाइलें 4.2 मैक की स्पीड से उड़ान भर सकती हैं. ये मिसाइलें ट्यूब के अंदर लगी होती हैं, जिनके टॉरगेट को आंतिम समय पर भी बदला जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
बिहार : 24 घंटे में 11489 कोरोना की चपेट में,59 लोगों की चली गई जान

बिहार : 24 घंटे में 11489 कोरोना की चपेट में,59 लोगों की चली गई जान

कोविड़ वैक्सीन बना रहा सुरक्षा चक्रः रेणु देवी

कोविड़ वैक्सीन बना रहा सुरक्षा चक्रः रेणु देवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend