ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू ने 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के नाम का ऐलान किया

UB India News by UB India News
January 30, 2021
in जदयू, पटना
0
जदयू ने 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के नाम का ऐलान किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरसीपी सिंह के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और उमेश कुशवाहा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनते ही जदयू पूरी तरह से एक्शन में दिखने लगा है। पार्टी अपने संगठन विस्तार और संगठन को मजबूत करने को लेकर नए नेताओं को जिम्मेदारी दे रही है। दो दिन पहले जदयू ने अपने सभी जिलों के नए अध्यक्षों की घोषणा की थी। शुक्रवार को पार्टी ने लोकसभा के नए प्रभारियों के नामों की घोषणा की है। हालांकि जदयू ने 40 लोकसभा क्षेत्रों में से 39 के लिए ही प्रभारियों के नामों की घोषणा की है।

इन प्रभारियों में दीपक पटेल को वाल्मीकिनगर, राजकिशोर ठाकुर को प.चंपारण, अशोक ओझा को पूर्वी चंपारण, विनय कुशवाहा को शिवहर, विपिन कुमार सिंह को सीतामढ़ी, शिवनंदन सिंह को मधुबनी और अजीत चौधरी को झंझारपुर का जिम्मा दिया गया है। वहीं, मोदीउद्दीन राइन को सुपौल, अविनाश कुमार को अररिया, पवन मिश्रा को किशनगंज, जीतेंद्र यादव को कटिहार, प्रह्लाद सरकार को पूर्णिया, अमर कुमार चौधरी को मधेपुरा, विमल कुमार को दरभंगा, सत्य प्रकाश यादव को मुजफ्फरपुर, प्रदीप सिंह को वैशाली, चंद्रकेतु सिंह को गोपालगंज, राम नारायण पटेल को सीवान, नंदकिशोर सिंह को महाराजगंज, अरविंद राय को सारण, दुर्गेश राय को हाजीपुर, सुनील भारती को उजियारपुर, रॉबिन कुमार सिंह को समस्तीपुर, अंजनी कुमार सिंह को बेगूसराय और रामविनय सिंह को खगड़िया की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

इन इन प्रभारियों के नामों की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही पार्टी ने सभी जिलों के लिए मुख्य प्रवक्ताओं के नामों की भी घोषणा कर दी। जिला प्रवक्ताओं में पूर्व विधायक से लेकर पूर्व मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इस फेहरिस्त में रंजू गीता, लक्ष्मेश्वर राय जैसे पूर्व मंत्री भी शामिल हैं तो मास्टर मुजाहिद आलम, मनोज यादव, राजकुमार राय जैसे पूर्व विधायक भी हैं। जदयू अपने संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त करने को लेकर यह कवायद कर रहा है, ताकि आने वाले समय में यदि चुनाव हो तो, तीसरे नंबर की पार्टी बनने का अपमान ना झेलना पड़े।

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री @UmeshSinghJDU ने 41 जिला इकाइयों के लिए मुख्य जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है..! सभी मुख्य जिला प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..!!@NitishKumar @RCP_Singh pic.twitter.com/chglKTZ2Dl

— Janata Dal (United) (@Jduonline) January 29, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
किसानों के समर्थन में उपवास पर रहे पप्पू

किसानों के समर्थन में उपवास पर रहे पप्पू

रालोसपा का किसान चौपाल दो फरवरी से

रालोसपा का किसान चौपाल दो फरवरी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend