ADVERTISEMENT
UB India News
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 285 ग्राम पहुंची…..

UB India News by UB India News
June 1, 2026
in कृषि, पटना, बिहार
0
बिहार में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 285 ग्राम पहुंची…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में प्रति व्यक्ति प्रति दिन दूध की उपलब्धता 285 ग्राम है। 2007-08 की तुलना में 2024-25 में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 128 ग्राम प्रतिदिन बढ़ी है। हालांकि, राज्य में अब भी प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता राष्ट्रीय औसत से 200 ग्राम कम है। देश में प्रति व्यक्ति प्रति दिन 485 ग्राम दूध की उपलब्धता है। विश्वस्तर पर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 328 ग्राम है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अनुशंसा है कि प्रति व्यक्ति 300 ग्राम प्रतिदिन होना चाहिए। इस आधार पर बिहार में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 15 ग्राम कम है। राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है। पशुपालकों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इस वर्ष दुग्ध दिवस की थीम महिला किसानों का उत्सव है। इसलिए महिला किसानों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश में प्रति वर्ष एक जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। देश में दूध उत्पादन में बिहार नौवें स्थान पर है। बिहार में 2024-25 में 2023-24 की तुलना में 4.2 प्रतिशत दूध उत्पादन बढ़कर सालाना 134 लाख टन हो गया है। 2018-19 में सालाना 98.18 लाख टन दूध का उत्पादन था। 2022-23 में 125 लाख टन और 2023-24 में 128 लाख टन था।

RELATED POSTS

उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

बिहार में कुल गाय दूध का उत्पादन का लगभग 17.6 प्रतिशत समस्तीपुर, बेगूसराय और पटना में है। कुल भैंस दूध उत्पादन का 16.6 मधुबनी, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण में है। राज्य में रोजाना लगभग 26 लाख किलोग्राम प्रतिदिन संग्रहण होता है। राज्य में 28704 दुग्ध सहकारी समितियां हैं। इनमें 13.76 सदस्य हैं। इनमें महिला सदस्यों की संख्या 3.19 लाख है। एससी-एसटी के 1.30 लाख सदस्य हैं। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के 6.56 लाख और सामान्य वर्ग के 2.71 लाख सदस्य हैं। कॉम्फेड के जरिए रोजाना 22 से 24 लाख किलो दूध का संग्रहण होता है। इनमें दूध की सीधे बिक्री 18.10 लाख लीटर तक प्रतिदिन होती है। लगभग 3.5 लाख लीटर दूध से दही, पेड़ा, पनीर आदि तैयार कर बेचे जाते हैं। राज्य में वर्तमान में दूध बूथ 944 हैं। खुदरा बिक्री केंद्र 37425 हैं।

छह करोड़ आबादी दूध की पहुंच से बाहर: 

दूध में प्रोटीन सहित विभिन्न पोषक तत्व हैं। यह कुपोषण दूर करने में कारगर है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अधिकारी भी स्वीकार करते हैं कि राज्य में 285 ग्राम प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता उत्पादन के आधार पर है।

दूध उपलब्धता में पंजाब सबसे आगे

देशभर में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता सबसे अधिक पंजाब में 1318 ग्राम प्रतिदिन है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुना अधिक है। पंजाब में बिहार की तुलना में प्रतिदिन चार गुना से अधिक प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता है। दूसरे स्थान पर हरियाणा में 1105 ग्राम प्रतिदिन है। राजस्थान में 700 ग्राम, उत्तर प्रदेश में 339 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रति दिन दूध की उपलब्धता है।

सबसे अधिक दूध उत्पादन उत्तरप्रदेश में

भारत में कुल दूध उत्पादन सालाना 247.87 मिलियन टन है। इनमें सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल दूध उत्पादन का 15.66 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश का है। इसके बाद राजस्थान की 14.82 प्रतिशत, मध्य प्रदेश की 9.12 प्रतिशत, गुजरात की 7.78 प्रतिशत और महाराष्ट्र की भागीदारी 6.71 प्रतिशत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी पर उपेंद्र कुशवाहा के बयान के सबब भी और सियासी मायने भी!

उपेंद्र कुशवाहा से हुआ था MLC सीट का वादा?

by UB India News
June 12, 2026
0

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को एक एमएलसी सीट देने...

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पवन सिंह समेत बिहार विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार  को औपचारिक रूप से पूरी हो गई. नामांकन वापसी...

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

by UB India News
June 12, 2026
0

ऐसे कॉल से कई बार सावधान किया जाता है, जिसमें साइबर अपराधी किसी को फोन कर उसके पार्सल में गलत...

लालू के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया राबड़ी देवी ने दिया सोने का कंगन……….

लालू के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया राबड़ी देवी ने दिया सोने का कंगन……….

by UB India News
June 12, 2026
0

भोजपुर गायक छोटू छलिया के गाने से राबड़ी इतनी खुश हुईं की अपनी हाथों से सोने का कंगन उतार कर...

बिहार ने केंद्र से मांगे नल-जल पर खर्च हुए 18 हजार करोड़…………

बिहार ने केंद्र से मांगे नल-जल पर खर्च हुए 18 हजार करोड़…………

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास और...

Next Post
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना………………

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना..................

शुद्ध दूध की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती…………..

शुद्ध दूध की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend