ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में निर्दलीय विधायकों की संख्या शून्य ………….

UB India News by UB India News
November 29, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद पर एनडीए में मंथन तेज……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने राज्य की राजनीति में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आज़ादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिससे मतदान प्रतिशत ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया। अब सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र की कार्यवाही 1 दिसंबर से शुरू होगी। इस बीच, एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया कि इस बार सदन में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं पहुंच सका, यह स्थिति पिछले 35 साल में पहली बार बनी है।

वोटर ने महागठबधंन और एनडीए के प्रत्याशियों पर ही दिखाया था भरोसा

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

इस बार के विधानसभा चुनाव को देखें तो बिहार का वोटर अब दो मुख्य गठबंधनों (NDA और महागठबंधन) के बीच पूरी तरह से बंटा रहा। इसका सीधा असर ‘तीसरी ताकत’ (अन्य दल और निर्दलीय) पर पड़ा। इससे इस बार किसी निर्दलीय की विधानसभा में एंट्री नहीं हो सकी। हालांकि कुछ निर्दलीय विधायकों ने चुनौती जरूर पेश की।

चुनाव में केवल चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने छोड़ी छाप

बिहार चुनाव में चार निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। इनमें दो निर्दलीय उम्मीदवारों को महागठबंधन ने समर्थन दे दिया था। आरजेडी की बागी रितु जायसवाल (65,455 वोट) और जेडीयू के फिरोज अहमद (50,029 वोट) ने अपनी-अपनी सीटों पर राजद और सीपीआई-माले के उम्मीदवारों को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। जबकि महागठंधन समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार गणेश भारती ने 49,244 वोट हासिल किए। वहीं रविशंकर पासवान को 57,538 वोट मिले।

बिहार विधानसभा में निर्दलीय विधायकों का लगातार गिरता ग्राफ

बिहार विधानसभा में एक समय निर्दलीय विधायकों की संख्या भी 30 तक थी। बात उस समय की है, जब लालू यादव ने 1990 में बिहार की कमान संभाली थी। उस समय निर्दलीय विधायकों की संख्या 30 हुआ करती थी। यह संख्या 1995 में घटकर 11 रह गई। लेकिन 2000 में बिहार और झारखंड अलग-अलग हुए, तब हुए चुनाव में फिर से 20 निर्दलीय विधायक जीतकर आए।

इसके बाद से हर चुनाव में निर्दलीय विधायकों की संख्या लगातार कम होती गई। यह गिरावट इतनी बढ़ गई कि इस बार के चुनाव में एक भी निर्दलीय विधायक जीत नहीं पाया। 2005 में फरवरी में हुए चुनाव में 17 निर्दलीय जीते थे, वहीं अक्टूबर में हुए चुनाव में यह संख्या 10 रह गई। 2010 में 6, 2015 में 4 और 2020 में केवल 1 निर्दलीय ही जीत सका था।

2020 में जो इकलौते निर्दलीय सुमित सिंह जीते थे, उन्हें नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया था। इस बार सुमित सिंह ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए। इस तरह बिहार की राजनीति में निर्दलीय विधायकों का सफर शून्य पर आकर रुक गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलने वाला है आरक्षण का चक्र

बिहार पंचायत चुनाव 2026 में बदलने वाला है आरक्षण का चक्र

पटना में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक लगाई गई धारा 163

पटना में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक लगाई गई धारा 163

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend