ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 350 ट्रेनें कैंसिल और 20 जिलों में इंटरनेट बंद, पटना समेत उपद्रव वाले जिलों में शो-रूम बंद

UB India News by UB India News
June 21, 2022
in पटना, परिवहन, शिक्षा
0
आज 350 ट्रेनें कैंसिल और 20 जिलों में इंटरनेट बंद, पटना समेत उपद्रव वाले जिलों में शो-रूम बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अग्निपथ योजना को लेकर छठवें दिन बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, गया समेत उपद्रव वाले जिलों में शो-रूम और दुकानें नहीं खुलीं। सड़कों पर भी आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। विभिन्न छात्र संगठनों के भारत बंद आह्वान को लेकर रेलवे ने 350 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। 20 जिलों में इंटरनेट बंद है। अधिकतर स्कूलों को बंद रखा गया है। रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा दफ्तरों तक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

पटना, नालंदा, वैशाली, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, बेतिया, मुजफ्फरपुर, आरा, लखीसराय और जमुई समेत सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मुख्य चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि, अब तक कहीं प्रदर्शन की बात सामने नहीं है। प्रशासन ने सेना अभ्यर्थियों से प्रदर्शन न करने की अपील की है।

RELATED POSTS

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

गोपालगंज स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी।
गोपालगंज स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी।

वहीं, सोमवार को भी पूर्व मध्य रेल से खुलने व गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन ठप रहेगा। इस क्रम में करीब 350 ट्रेनें रद्द रहेंगी। सिर्फ रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक दूसरे जोन से खुल कर पूर्व मध्य रेल होकर दूसरे जोन में जाने वाली पासिंग ट्रेनें गुजरेंगी।

CPRO वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को हालात की समीक्षा के बाद ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू होगा। दूसरी ओर अग्निपथ के विरोध में उपद्रव को लेकर पटना जिले के 6 कोचिंग संस्थानों पर केस दर्ज किया गया है।

जमुई में आज सन्नाटा पसरा हुआ।
जमुई में आज सन्नाटा पसरा हुआ।

पटना के अधिकतर प्राइवेट स्कूल भी आज बंद
वहीं बंद के कारण राजधानी के अधिकतर प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार से स्कूल खोले जाने थे, लेकिन अधिकतर स्कूल स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार से खोले जाएंगे। कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस करने का फैसला लिया है।

11 भाजपा दफ्तरों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात
अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों ने रेलवे के बाद भाजपा नेताओं और कार्यालयों को निशाना बनाया है। इसको देखते हुए 11 जिलों में भाजपा दफ्तर की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) तैनात किया गया है। अब तक तीन भाजपा दफ्तर और दो विधायकों पर हमला हुआ है। डिप्टी सीएम रेणु देवी और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर पथराव हुआ था।

 

सोशल मीडिया पर आज यानी 20 जून को भारत बंद का मैसेज रविवार की शाम से ही चल रहा है। इस कारण एहतियातन बिहार के 20 जिलों में नेट बंद कर दिया गया है। इनमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा है।

तीन दिन के उपद्रव के बाद रविवार रहा शांत
अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में 3 दिनों से जमकर उपद्रव हुआ। इसके बाद 15 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट बंद कर दी गई थी। 3 दिन के बवाल के बाद रविवार का दिन शांतिपूर्ण रहा। सभी जिलों में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

रविवार को शाम से ही भारत बंद का मैसेज चल रहा था। इसलिए प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 और जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले के साथ ही 15 जिलों में पहले से लगी रोक को अगले 24 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया है। यानी अब सोमवार तक रात 12 बजे तक 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगी रहेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
अग्निपथ: कोचिंग सेंटर चलाने वाले कुछ लोग कैसे भड़का रहे हैं हिंसा

अग्निपथ: कोचिंग सेंटर चलाने वाले कुछ लोग कैसे भड़का रहे हैं हिंसा

कुछ सवालों के जरिये जानें, क्या है अग्निपथ योजना और युवाओं को कैसे मिलेगा लाभ?

अग्निपथ योजना ने जैसे सुधारों का रास्ता खोल दिया है....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend