ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निपथ योजना ने जैसे सुधारों का रास्ता खोल दिया है….

UB India News by UB India News
June 20, 2022
in Lokshbha2024, कैरियर, खास खबर, संपादकीय
0
कुछ सवालों के जरिये जानें, क्या है अग्निपथ योजना और युवाओं को कैसे मिलेगा लाभ?

RELATED POSTS

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अग्निपथ योजना ने जैसे सुधारों का रास्ता खोल दिया है। आक्रोशित युवाओं को चाहे केंद्र सरकार के जिद पकड़़ लेने पर मजबूरी में योजना स्वीकार करनी ही पड़े़ लेकिन उनके आक्रोश के निशाने पर राजनेता सबसे पहले हैं। चुनाव जीतने के बाद उनके लिए जिन सुख–सुविधाओं का अंबार लगता है‚ उन पर ये युवा लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी नाराजी को देखते हुए निर्वाचन आयोग को करीब दो दशक पुराना एक प्रस्ताव याद आ गया है। उसने सरकार से कहा है कि एक से अधिक सीट पर चुनाव लड़़ने को प्रतिबंधित करने के लिए कानून में संशोधन किया जाना चाहिए और यदि ऐसा नहीं किया जा सके तो इस चलन को हतोत्साहित करने के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान किया जाना चाहिए। किसी उम्मीदवार के दो सीटों पर जीतने की स्थिति में एक को खाली करने पर उस पर उपचुनाव करवाने की मजबूरी हो जाती है। विधि मंत्रालय में विधायी विभाग में हाल ही में हुए एक संवाद में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इस चुनाव सुधार पर जोर दिया है। यह प्रस्ताव २००४ में सामने आया था। निर्वाचन से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए विधायी विभाग सरकार की नोड़ल एजेंसी के तौर पर काम करने की जिम्मेदारी उठाता है। वर्तमान में लागू निर्वाचन कानूनों के अनुसार‚ कोई भी उम्मीदवार आम चुनाव या कई सीटों के उपचुनाव या द्विवार्षिक चुनाव में दो अलग–अलग सीटों से चुनाव लड़़ सकता है। कोई व्यक्ति एक से अधिक सीट से निर्वाचित होता है‚ तो वह एक ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकता है। इससे उसे एक सीट खाली करनी पड़़ती है‚ और खाली सीट पर चुनाव कराना मजबूरी हो जाता है। यह संसाधनों के दुरुपयोग का सटीक उदाहरण है। १९९६ में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में संशोधन करके व्यवस्था की गई कि कोई भी व्यक्ति एक चुनाव में दो से अधिक सीटों से चुनाव लड़़ सकता है। इस संशोधन से पहले तक चुनाव लड़़ने के लिए सीटों की संख्या की कोई सीमा तय नहीं थी। निर्वाचन आयोग २००४ से ही इस मामले को लेकर गंभीर ंहै। लेकिन संसद से कानून बने बिना उसके हाथ बंधे हैं। यदि मौजूदा प्रावधानों को बरकरार रखा जाता है‚ तो फिर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि उपचुनाव होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति से पूरा खर्च वसूला जाए जिसके इस्तीफे से सीट खाली हुई है। यह प्रस्ताव पहले ही दिया जा गया था कि विधानसभा सीट के उपचुनाव में पांच लाख रुपये और लोक सभा के उपचुनाव में १० लाख रुपये का जुर्माना लगे। इस प्रकार की प्रवृत्ति पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की...

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

by UB India News
July 31, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

Next Post
अग्निपथ पर 8 राज्यों में बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख ने किया बड़ा एलान; 24 जून से शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

अग्निपथ' पर बवाल............

आत्मस्वरूप से जोड़़ता है योग

आत्मस्वरूप से जोड़़ता है योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend