ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को तीन दिनों के दौरे पर आयेंगे बिहार, करेंगे महावीर मंदिर में दर्शन

UB India News by UB India News
October 8, 2021
in Lokshbha2024, बिहार
0
राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को तीन दिनों के दौरे पर आयेंगे बिहार, करेंगे महावीर मंदिर में दर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अब तीन दिनों के दौरे पर बिहार आयेंगे. वह 20 से 22 अक्टूबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे. एयरफोर्स के विशेष विमान से महामहिम 20 अक्टूबर की दोपहर को करीब एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद शाम को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ हाई-टी लेंगे.

रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे. अगले दिन 21 अक्टूबर को वे बापू सभागार (सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर) जायेंगे. इसके बाद बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम करीब एक घंटे का होगा.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

इसके बाद देर शाम को विधानसभा अध्यक्ष के आ‌वास पर आयोजित विशेष भोज में शामिल होंगे. यह भोज उनके सम्मान में दिया जा रहा है. विधानसभा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी वे शरीक होंगे.

उनका दूसरे दिन भी रात्रि विश्राम राजभवन में होगा. इसके बाद 22 अक्टूबर को वे सुबह पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर जाकर दर्शन करेंगे. फिर पटना साहिब गुरुद्वारा जायेंगे. पटना भ्रमण के बाद इसी दिन दोपहर को वे वापस नयी दिल्ली के लिए लौट जायेंगे.

राष्ट्रपति के आगमन कार्यक्रम को देखते हुए गृह विभाग ने जिला प्रशासन को खासतौर से अलर्ट किया है और तैयारियों में किसी तरह की त्रुटि नहीं होने का सख्त आदेश दिया है. ब्ल्यू बुक के तय मानकों के हिसाब से उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और भ्रमण के दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे.

सभी कार्यक्रम स्थल और तमाम आयोजनों में कोविड-19 प्रोटेकॉल का सख्ती से पालन किया जायेगा. इसे लेकर भी विभाग ने जिला प्रशासन को खासतौर से तैयारी रखने के लिए कहा है. उनके कार्यक्रम में बिना कोरोना जांच के किसी के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
रामविलास पासवान की पहली पुण्‍यतिथि आज, जुटेंगे 25 से 30 हजार नेता-कार्यकर्ता

रामविलास पासवान की पहली पुण्‍यतिथि आज, जुटेंगे 25 से 30 हजार नेता-कार्यकर्ता

भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस आज, आसमान में दिखीं तिरंगा बनाते लड़ाकू विमानों की कलाबाजियां

भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस आज, आसमान में दिखीं तिरंगा बनाते लड़ाकू विमानों की कलाबाजियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend