ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामविलास पासवान की पहली पुण्‍यतिथि आज, जुटेंगे 25 से 30 हजार नेता-कार्यकर्ता

राम विलास पासवान की पहली पुण्य तिथि आज है. इस मौके पर आज दिल्ली में उनके बेटे और जमुई से सांसद चिराग पासवान और पटना में उनके भाई पशुपति पारस ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है.

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, दिन विशेष, पटना, बिहार, लोजपा
0
रामविलास पासवान की पहली पुण्‍यतिथि आज, जुटेंगे 25 से 30 हजार नेता-कार्यकर्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम विलास पासवान की पहली पुण्य तिथि आज है. इस मौके पर आज दिल्ली में उनके बेटे और जमुई से सांसद चिराग पासवान और पटना में उनके भाई पशुपति पारस ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है. राजधानी दिल्ली में कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक 12 जनपथ पर आयोजित होगा. जबकि पटना में पशुपति पारस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम दोपहर 1 बजे 1 व्हीलर रोड स्थित पार्टी ऑफिस पर आयोजित होगा. रामविलास पासवान का निधन 8 अक्टूबर 2020 को हो गया था.

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्‍थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज पहली पुण्‍यतिथि है. इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय में व्‍यापक तैयारी की गई है. बताया जा रहा है कि इस मौके पर 25 से 30 हजार लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है. इन लोगों के खाने और रहने की मुकम्‍मल व्‍यवस्‍था की गई है. पार्टी कार्यालय में गुरुवार से ही खाने की तैयारी चल रही है. आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और अन्‍य लोगों के लिए कई तरह के व्‍यंजन और मिठाई बनाई गई है. इसके लिए दर्जनों की संख्‍या में खानसामा जुटे हुए हैं.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

रामविलास के निधन के बाद ही लोजपा का विभाजन हो गया. चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस अब अलग-अलग पार्टी के अध्‍यक्ष हैं. चुनाव आयोग ने कुछ दिनों पहले ही लोजपा का चुनाव चिह्न फ्रीज करते हुए चिराग और पारस को अलग-अलग पार्टी के साथ अलग चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए हैं. चिराग पासवान अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और पशुपति पारस राष्‍ट्रवादी लोक जनशक्ति पार्टी के अध्‍यक्ष हैं. पटना में रामविलास पासवान की पहली पुण्‍यतिथि पर पशुपति पारस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भतीजे और रामविलास पासवान के बेटे चिराग को भी आमंत्रित किया है.

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर देश भर से नेता जुड़ेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्यपाल और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बताया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय में मनाई जाएगी, क्योंकि यहां से उनका गहरा नाता रहा है. इसके लिए देश भर के तमाम नेताओं को उन्होंने खुद निमंत्रण भेजा है. इनमें से कई नेता शुक्रवार को पटना पहुंच रहे हैं. बिहार के राज्‍यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री भी इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे.

इसको लेकर तमाम तैयारियां की गई हैं. प्रशासन को इस बाबत पत्र लिखकर आयोजन के बारे में जानकारी दी गई है. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बताया कि रामविलास पासवान को चाहने वाले देश भर के नेता हैं और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी नेता आएंगे. स्वर्गीय रामविलास पासवान ने 6 प्रधानमंत्री के साथ काम करते हुए कई मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला था.

बता दें कि चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच सियासी खींचतान जारी है. 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने एलजेपी के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए थे. चिराग पासवान गुट की पार्टी ‘लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)’ को हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह दिया गया है. जबति पशुपति पारस गुट की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. नया नाम और सिंबल मिलने के बाद चिराग एक्शन में दिख रहे हैं. उनकी पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए दावेदारी की है. पार्टी ने तारापुर सीट से कुमार चंदन और कुशेश्वर स्थान सीट से अंजू देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस आज, आसमान में दिखीं तिरंगा बनाते लड़ाकू विमानों की कलाबाजियां

भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस आज, आसमान में दिखीं तिरंगा बनाते लड़ाकू विमानों की कलाबाजियां

लखीमपुर खीरी कांड: आशीष मिश्रा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! अभी तक पुलिस के सामने नहीं हुआ पेश

लखीमपुर खीरी कांड: आशीष मिश्रा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! अभी तक पुलिस के सामने नहीं हुआ पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend