ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in TAZA KHABR, पटना, शिक्षा
0
कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से खान सर अंडरग्राउंड हो गए हैं. फायरिंग मामले में दर्ज प्राथमिकी में खान सर को नामजद किया गया. उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. इधर, पटना पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा के बीच कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. वहीं, खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बीच चर्चा है कि खान सर कानूनी सलाह लेने के बाद अदालत में सरेंडर कर सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। टीचर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पटना पुलिस की 5 गाड़ियां रातभर अलग-अलग वक्त पर खान सर की कोचिंग में पहुंची, लेकिन 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। स्टूडेंट्स भी रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे। पुलिस गाड़ी से बार-बार अनाउंस करती रही- ‘हट जाइए, लौट जाइए’, लेकिन स्टूडेंट्स रातभर डटे रहे। खान सर को जानने वालों का कहना है कि वो कोचिंग के अंदर ही मौजूद हैं। कुछ लोग ये भी बताते रहे हैं कि वो यहां नहीं हैं। जबकि उनकी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को मैसेज आया है। इसमें लिखा है- ‘आज भी सर की क्लास होगी।’

RELATED POSTS

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

टीचर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया- उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है।

पुलिस की छात्रों से अपील- किसी बहकावे में न आएं

शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई। पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं।।

दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था।

मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पहले पुलिस की तारीफ की, अब बोले- पुलिस लेट आई

हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की।

गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की।

बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी

इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं।

वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है।

खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है।

खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

विप चुनाव: नामांकन करने वाले सभी 10 प्रत्याशियों की जीत पक्की

by UB India News
June 9, 2026
0

विप चुनाव की 10 सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कोई अतिरिक्त...

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल!

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पूर्व मंत्री...

बेटे को मंत्री बनाने पर बवाल !

दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर लटकी तलवार………..

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी (विधान परिषद) का टिकट नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में...

IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, CBI से मांगा जवाब

IRCTC टेंडर घोटाला मामले में आज अहम फैसला…

by UB India News
June 9, 2026
0

आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाला और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट सोमवार को अहम...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

Next Post
पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

खगड़िया, मुंगेर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश , आकाशीय बिजली से 2 लोगों की मौत

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend