ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 31 अधिकारियों का ट्रांसफर……

UB India News by UB India News
June 3, 2026
in TAZA KHABR, पटना
0
पटना पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 31 अधिकारियों का ट्रांसफर……

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने 31 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न थानों, पुलिस केंद्र, विशेष अनुसंधान इकाई और अन्य इकाइयों में पदस्थापित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है. सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
कई थानों के बदले गए प्रभारी
तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है. शाहपुर, पीपरा, सिगोड़ी, रानीतालाब, दलेलचक, जानीपुर, पिपलावां और सकसोहरा समेत कई थानों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं. वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र पटना भेजा गया है, जबकि कुछ को विशेष अनुसंधान इकाई से थाना स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जारी आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारियों और अन्य पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता, कार्यहित तथा निर्धारित अवधि पूरी होने के आधार पर किया गया है. पुलिस मुख्यालय की मंशा थानों में कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की है.
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार पूर्व में आईसीसीसी में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बुद्धा कॉलोनी बनाया गया है. वहीं रंजीव कुमार को अंचल पुलिस निरीक्षक दानापुर, संजीव कुमार राय को थानाध्यक्ष सकसोहरा, केशव कुमार को पुलिस केंद्र पटना, विक्रम कुमार को थानाध्यक्ष दलेलचक तथा संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष पालीगंज की जिम्मेदारी दी गई है.
देखें पूरी लिस्ट 
क्रम संख्या पदाधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापन नया पदस्थापन
1 पु०नि० विनोद कुमार सिंह ICCC थानाध्यक्ष बुद्धा कॉलोनी
2 पु०नि० रंजीव कुमार थानाध्यक्ष संपतचक नगर अंचल पुलिस निरीक्षक दानापुर
3 पु०नि० मनोज कुमार आनंद थानाध्यक्ष शाहपुर पुलिस केंद्र, पटना
4 पु०नि० संजीव कुमार राय विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष सकसोहरा
5 पु०अनि० सुमन कुमार थानाध्यक्ष पालीगंज थानाध्यक्ष नौबतपुर
6 पु०अनि० सुजीत कुमार थानाध्यक्ष भगवानगंज पुलिस केंद्र, पटना
7 pu०अनि० अमरेन्द्र कुमार विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष भगवानगंज
8 पु०अनि० केशव कुमार थानाध्यक्ष पीपरा पुलिस केंद्र, पटना
9 पु०अनि० पिंटू विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष पीपरा
10 पु०अनि० विक्रम कुमार थानाध्यक्ष परवलपुर थानाध्यक्ष दलेलचक
11 पु०अनि० विक्रम सिंह विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष परवलपुर
12 पु०अनि० संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष सकसोहरा थानाध्यक्ष पालीगंज
13 पु०अनि० शुभम सुमन डायल-100 थानाध्यक्ष सकसोहरा
14 पु०अनि० अख्तर कुमार पासवान थानाध्यक्ष मसौढ़ी पुलिस केंद्र, पटना
15 पु०अनि० रोशन कुमार दानापुर थाना थानाध्यक्ष मसौढ़ी
16 पु०अनि० अभिषेक कुमार विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष हरनौत
17 पु०अनि० विनोद कुमार विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष परवलपुर
18 पु०अनि० राम बरस थानाध्यक्ष शाहजहांपुर पुलिस केंद्र, पटना
19 पु०अनि० संजय कोतवाली थाना थानाध्यक्ष शाहजहांपुर
20 पु०अनि० मनोज प्रसाद थानाध्यक्ष दलेलचक पुलिस केंद्र, पटना
21 पु०अनि० खुशबू खातून थानाध्यक्ष बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दलेलचक
22 पु०अनि० प्रमोद कुमार साह थानाध्यक्ष सिगोड़ी पुलिस केंद्र, पटना
23 पु०अनि० नरेश यादव डायल-100 थानाध्यक्ष सिगोड़ी
24 पु०अनि० रंजन कुमार थानाध्यक्ष पिपलावां पुलिस केंद्र, पटना
25 पु०अनि० जय राठी विशेष शाखा थानाध्यक्ष पिपलावां
26 पु०अनि० श्याम कुमार दानापुर थाना थानाध्यक्ष रानीतालाब
27 पु०अनि० सोनू कुमार यादव थानाध्यक्ष फुलवारी बाजार पुलिस केंद्र, पटना
28 पु०अनि० विकास कुमार (2018) विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष फुलवारी बाजार
29 पु०अनि० नवीन कुमार सिंह थानाध्यक्ष जानीपुर थानाध्यक्ष शाहपुर
30 पु०अनि० सागर थानाध्यक्ष पिपलावां थानाध्यक्ष जानीपुर
31 पु०अनि० अतुल कुमार विशिष्ट अनुसंधान इकाई थानाध्यक्ष पिपलावां
पुलिस केंद्र और विशेष इकाइयों में भी बदलाव
तबादला सूची में कई अधिकारियों को पुलिस केंद्र पटना में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा विशेष अनुसंधान इकाई में कार्यरत अधिकारियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है. इससे साफ है कि जिला पुलिस प्रशासन थानों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती कर व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिश कर रहा है.
24 घंटे में योगदान देने का निर्देश
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे. आदेश का पालन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना............

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend