ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

UB India News by UB India News
June 3, 2026
in TAZA KHABR, जिलावार, स्वास्थ
0
आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में आज का मौसम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. IMD के अनुसार राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मौसम का मिजाज अलग-अलग जिलों में अलग देखने को मिल रहा है. आज पटना, भागलपुर और मुंगेर समेत 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, गया, नेवादा, अररिया समेत 9 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. आइये जानते हैं आज बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है.
बिहार के इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, बक्सर, रोहतास और कैमूर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में दोपहर और शाम के समय बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. जहां बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
वहीं मौसम विभाग ने 3 और 4 जून से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा। 30kmph की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटे के दौरान कैमूर 40.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। जबकि डेहरी का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। पटना में भी उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां सोमवार को 36 डिग्री तापमान रहा।मई में सामान्य से 96 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन जून में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस महीने राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। जून में बिहार में सामान्य बारिश 163.3mm होती है।

बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना, नालांद, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, कटिहार, किसनगंज,अररिया, सुपौल, रोहतास और कैमूर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इसलिए लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
बिहार के इऩ जिलों में है आंधी बारिश का अलर्ट ( एआई फोटो )
बिहार के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी
आज दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर सबसे अधिक रहने वाला है. जहां गया, औरंगाबाद, नेवााद , जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इन जिलों में शुष्क हवाओं के कारण हीटवेव जैसी परिस्थितियां महसूस हो सकती हैं. दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
बिहार के कई जिलों में आज भीषण गर्मी का भी अलर्ट जारी किया गया है ( एआई फोटो )
बिहार के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना
उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में मौसम सबसे अधिक राहत भरा रहने की संभावना है. किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुर और सहरसा में बादल, ठंडी हवाएं और रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना रह सकता है. इन जिलों में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने के आसार हैं. वहीं, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और नवादा का तापमान अधिक रहने से यहां गर्मी पड़ने की संभावना है.

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सतर्क रहें

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दौरान बिहार के कई हिस्सों में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से गर्म पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ये गर्म हवाएं तापमान के प्रभाव को और बढ़ा सकती हैं, जिससे कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से खुले मैदानों और ग्रामीण क्षेत्रों में इन गर्म हवाओं का असर अधिक महसूस होगा। कई स्थानों पर लोगों को वास्तविक तापमान से भी अधिक गर्मी का एहसास हो सकता है।

बिहार में मानसून जून के दूसरे हफ्ते में आएगा

दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 26 मई तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मानसून की तेज प्रगति का असर बिहार में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून की एंट्री जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है। सामान्य तौर पर मानसून 10 से 15 जून के बीच राज्य में प्रवेश करता है। बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण पूर्वी भारत में नमी बढ़ी है। इसके चलते बिहार में प्री-मानसून बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 19, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 19, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

by UB India News
July 19, 2026
0

सरकारी विद्यालय के सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए आई नई स्थानांतरण पाॅलिसी के तहत इसी महीने की 29 तारीख...

Next Post
85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग..............

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

क्अयों विश्वास से घिरती जा रहीं परीक्षाएं...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend