भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि इसके बाद ये दोनों खिलाड़ी सीधे सितंबर में ही एक्शन में नजर आएंगे. वहीं, भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर 22 साल से कोई वनडे मैच नहीं जीता है. ऐसे में शुभमन गिल के पास इस मैच को जीततकर बड़ा कारनामा करने का मौका होगा.
ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम:रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
इंग्लैंड क्रिकेट टीम:बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद”’
लॉर्ड्स में कैसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े?
रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड लॉर्ड्स में कुछ खास नहीं हैं इस मैदान पर रोहित ने अब तक सिर्फ 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें हिटमैन ने सिर्फ 15 रन बनाए. वह एक बार डक पर आउट हुए थे, तो एक बार उन्होंने 15 रन बनाए. वहीं इस मैदान पर विराट कोहली ने 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 25.67 के औसत और 65.81 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रनों का रहा है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपनी पहली जीत 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में दर्ज की थी और ट्रॉफी उठाई थी. इस मैदान पर 1975 से अब तक भारत ने कुल 9 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 मैच जीते हैं, तो 4 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.
वहीं, यहां भारत को आखिरी जीत 2004 में मिली थी, जिसका मतलब है कि 22 सालों से इस मैदान पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज नहीं की है. आपको बता दें, इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 1972 से अब तक कुल 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 28 मैच जीते हैं, 28 मैच हारे हैं और 3 मैच टाई रहे हैं.
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला सीरीज डिसाइडर वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे.
3.30 बजे शुरू होगा लॉर्ड्स वनडे
वनडे सीरीज के तीसरे मैच की टाइमिंग में फिर बदलाव हुआ है. तीसरा मैच 5.30 नहीं बल्कि खेला जाएगा. लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में ये मैच शाम 3.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरे हैं.







