यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बस कुछ ही समय में यूपीएमएसपी परिणाम जारी करने वाला है .
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे।
इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
10वीं के रिजल्ट में पिछले पांच साल से लड़कियां ही अव्वल रही हैं। 2025 में 93.87% लड़कियां पास की थी, जबकि लड़के 86.66 प्रतिशत ही पास हुए थे। इसी तरह 2024 के रिजल्ट को देखें तो छात्राओं का प्रतिशत 88.42 रहा।
जबकि छात्रों का प्रतिशत 10 प्रतिशत कम 77.78 ही रहा था। 2023 में छात्रों का प्रतिशत महज 86 प्रतिशत था, जबकि लड़कियों का प्रतिशत 93.35 पहुंच गया था। लगातार तीसरे साल भी लड़कियां लड़कों से 7 से 10 प्रतिशत आगे रही थीं।
10वीं में 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी थी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में हाईस्कूल (10वीं) में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए, जिनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं रहीं। 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
10वीं की परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। हाईस्कूल के 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।
प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की कॉपी चेक करने के लिए 96 हजार 804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। हाईस्कूल की करीब 1 करोड़ 57 लाख कॉपियां चेक की गईं।
रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा- यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट
यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।







