ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

UB India News by UB India News
April 24, 2026
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं।

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई।

आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए आए, लेकिन आग तेज होने की वजह से कोई पास नहीं जा पाया।

रीवा-मिर्जापुर हाईवे स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार देर रात एक कार के ट्रेलर से टकराने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार नौ लोग जिंदा जल गए। इसी तरह स्विफ्ट कार पर सवार जय प्रकाश (26) की मौत हुई है।  जयप्रकाश सोनभद्र के परसिया दुबे रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले थे। ट्रक के एक खलासी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल हुई है। मिर्जापुर के डीएम पवन कुमार गंगवार ने हादसे में 11 लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरुण सिंह का परिवार नौ साल के बेटे शिव का मुंडन कराने बोलेरो से मैहर गया था। परिवार मैहर से मिर्जापुर लौट रहा था। बोलेरो में पंकज सिंह, बीना, वंदना, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकय, सोनम सवार थे। विष्णु बोलेरो चला रहा था।

मध्य प्रदेश की तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रेलर का ब्रेक बुधवार की रात अचानक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित ट्रेलर ने वाराणसी नंबर की स्विफ्ट कार में टक्कर मारी और उसे रौंदते हुए एक ट्रक से जा भिड़ा। इस बीच रीवा की तरफ से आई बोलेरो पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। इससे जोरदार धमाका हुआ और बोलेरो में आग लग गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पिचक गई और उसमें सवार लोग फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली की बोलेरो सवार नौ लोग जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने ड्रमंडगंज पुलिस को सूचना दी। डीएम और एसपी के साथ सीओ लालगंज अमर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। घंटों की मशक्कत के बाद बोलेरो की आग पर काबू पाया गया।

मुंडन करा कर मैहर से आ रहे थे बोलेरो सवार, लपटों ने रोका राहत कार्य
जिगना थाना इलाके के रामपुर गांव निवासी अरुण सिंह का परिवार मुंडन के लिए मैहर गया था, लेकिन उन्हें क्या पता था रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी। सभी लोग मैहर से लौट रहे थे। अरुण के पुत्र शिव (9) का मुंडन करने के लिए परिवार के लोग बुधवार सुबह बोलेरो से मैहर गए थे।
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर अधिकारी
मुंडन कार्यक्रम करने के बाद शाम को मैहर से घर लौट रहे थे। बोलेरो में शिवा, पंकज सिंह, बीना, बंदना, पीयूष, प्रियंका, कार्तिकेय, सोनम आदि सवार थे। बोलेरो विष्णु चला रहा था।
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा
चारों वाहनों की हुई पहचान
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हादसे के बाद चारों वाहनों की पहचान हो गई है। इसमें एक ट्रक बिहार का है। दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश का है। कार सोनभद्र की है। बोलोरो मिर्जापुर की है। छानबीन की जा रही है। कुछ परिजनों से संपर्क हुआ है। उनसे बात करके मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

बुझाने का प्रयास किया पर आग भड़क गई
बोलेरो में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण विमलेश ने बताया कि आग लगने की घटना होने पर वह मौके पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया पर आग की लपट इतनी तेज थी कि बचाना मुश्किल था। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई पर समय से अग्निशमन विभाग की टीम नहीं पहुंची। प्रशासन भी लेट पहुंचा।

Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार में लगी आग
ड्रमंडगंज घाटी की रोड डिजाइन, विकास के नाम पर मौत का हाईवे
वाराणसी-रीवा फोरलेन विकास की उपलब्धि से अधिक असहज सवाल बन चुका है। ड्रमंडगंज घाटी का हिस्सा जहां सड़क की गड़बड़ डिजाइन ने इसे लगातार दुर्घटनाओं के केंद्र में खड़ा कर दिया है। यह स्थिति किसी एक दिन की चूक नहीं बल्कि लापरवाही, तकनीकी असावधानी और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है।
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
हादसे के बाद कार में लगी आग
सड़कें दूरी घटाने का साधन नहीं होती हैं बल्कि जीवन को सुरक्षित और सुगम बनाने का माध्यम भी होती हैं। जब सड़क का निर्माण ही जोखिम को जन्म देने लगे तब उस विकास की अवधारणा पर पुनर्विचार जरूरी हो जाता है। ड्रमंडगंज घाटी में तीखे मोड़, असंतुलित ढलान और अपर्याप्त संकेतक स्पष्ट करते हैं कि डिजाइन स्तर पर खामियां हैं। जिन्हें समय रहते सुधारा जाना चाहिए था।
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
हादसे के बाद कार में लगी आग
दुर्भाग्य यह है कि चार साल बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। इस मार्ग की महत्ता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रतिदिन कोलकाता, सिलीगुड़ी, बिहार, नागपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों मालवाहक वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। यह केवल क्षेत्रीय संपर्क मार्ग नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के परिवहन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सुरक्षा मानकों में कमी सीधे-सीधे मानव जीवन के साथ समझौता है।
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर अधिकारी
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सभी वाहन आपस में टकरा गए। इससे बोलेरो में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। बोलेरो सवार लोग जले हैं।
मरने वाले सभी लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है। गाड़ी नंबर के सहारे पहचान की कोशिश की जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है। हर संभव मदद की जाएगी।- पवन कुमार गंगवार, डीएम, मिर्जापुर
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
पीएम मोदी
मिर्जापुर में हुए हादसे में हुई मौतों पर पीएम ने दुख जताया; मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कई गाड़ियों की टक्कर में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, और मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। बुधवार रात जिले में एक ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका के चलते हुई इस टक्कर में बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।
Road Accident in Mirzapur Bolero catches fire after colliding with trailer 11 dead
पीएम मोदी
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दुर्घटना में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
विधानसभा चुनाव : 11 बजे तक पश्चिम बंगाल  41.11 % वं तमिलनाडु में 37.56% हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव : 11 बजे तक पश्चिम बंगाल 41.11 % वं तमिलनाडु में 37.56% हुआ मतदान

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को रिहाई का रास्ता साफ………….

बार-बार महिलाओं पर क्यों फिसलती है नेताओं की जुबान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend