महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें पूर्वाहन 11 बजे तक बारामती में 20.55 प्रतिशत और राहुरी में 18.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा।
पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण आवश्यक हो गया था। इस सीट से उनकी पत्नी, उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार और 22 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं।
अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पिछले साल अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन से रिक्त हुई है । उनके बेटे अक्षय कर्डिले इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला राकांपा (शप) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन आघाडी के संतोष चालके से है।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक गुजरात के उमरेठ सीट पर 25.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ गुजरात की उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में 10 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुजरात के उमरेठ सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला,







