ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश कुमार की मर्जी नहीं थी, थोपा गया है……

UB India News by UB India News
April 10, 2026
in पटना, राजद
0
सीएम नीतीश कुमार की मर्जी नहीं थी, थोपा गया है……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण किया। राजनीतिक गलियारों में सवालों और अटकलों के बीच बस अब यही चर्चा है कि नीतीश कुमार कब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्यसभा जाना नीतीश की इच्छा नहीं थी, बल्कि उन पर जबरन दवाब बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यही इच्छा होती तो वह चुनाव से पहले भी बोल सकते थे। अचानक से सीएम की शपथ लेने के बाद तो उनकी इच्छा नहीं जगी होगी।

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के वक्त तो नेता कहते थे कि 2025 तक नीतीश ही रहेंगे, फिर अचानक यह बदलाव क्यों? तेजस्वी यादव ने कहा कि यह नीतीश कुमार का फैसला नहीं है, बल्कि उन पर थोपा गया फैसला है। उन्होंने सवाल पूछा है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में बदलाव आखिर किस मजबूरी में किया जा रहा है? तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ली है, कोई प्रधानमंत्री पद की नहीं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलपीजी की किल्लत पर लोगों की होने वाली परेशानियों को लेकर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत की वजह से बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले मजदूर बिहार लौट रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार ने उनके लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की। यहां तक कि इसपर कोई चर्चा भी नहीं हो रही है। तेजस्वी यादव ने कड़े स्वर में विरोध जताते हुए कहा कि इन लोगों का तो बस काम ही है कि भांड में जाए बिहार, लेकिन अपनी कुर्सी पर हम बने रहे। उन्होंने कहा कि ये लोग काम करने वाले थोड़े ही हैं?, ये लोग बिहार को बदनाम और बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, उसे जनता का मैनडेट है क्या?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
बिहार के गयाजी में मंच पर दिखी पीएम मोदी और नीतीश की गजब केमेस्ट्री…………..

एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा............

आख‍िर क्‍यों बीजेपी अध्‍यक्ष से पहले द‍िलाई शपथ?

आख‍िर क्‍यों बीजेपी अध्‍यक्ष से पहले द‍िलाई शपथ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend