मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह के बारे में क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनित होने हरिवंश नारायण सिंह को भी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं!







