ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

xAI का एआई चैटबॉच Grok AI एक बार फिर विवादों में………

UB India News by UB India News
March 9, 2026
in TAZA KHABR, टेक्नोलॉजी
0
अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने 3500 कंटेट ब्लॉक किए, 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एलन मस्क की कंपनी xAI का एआई चैटबॉच Grok AI एक बार फिर विवादों में आ गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार X प्लेटफॉर्म पर इस चैटबॉट ने कुछ ऐसे जवाब दिए जिन्हें नस्लभेदी, आपत्तिजनक और अभद्र बताया जा रहा है. इन कमेंट्स के सामने आने के बाद ब्रिटेन की सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे घृणित और गैरजिम्मेदाराना करार दिया है. इस घटना ने एक बार फिर AI टूल्स की सुरक्षा और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Grok AI के जवाबों पर क्यों मचा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक X प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने Grok AI से बेहद तीखे और अभद्र कमेंट जनरेट करने के लिए कहा. जवाब में AI चैटबॉट ने कुछ ऐसे बयान दिए जो कई धर्मों और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े संवेदनशील विषयों को निशाना बनाते थे. बताया गया कि इन प्रतिक्रियाओं में धर्म से जुड़े अपमानजनक संदर्भ भी शामिल थे. जैसे ही ये पोस्ट सामने आए, सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना शुरू हो गई और AI के कंटेंट कंट्रोल पर सवाल उठने लगे.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

ब्रिटेन सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

इस मामले पर ब्रिटेन सरकार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने इन पोस्ट को घृणित और गैरजिम्मेदाराना बताया. उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट सार्वजनिक शालीनता और ब्रिटिश मूल्यों के खिलाफ है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को देश के Online Safety Act का पालन करना होगा. इस कानून के तहत कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर अवैध और हानिकारक कंटेंट को रोकने की जिम्मेदारी दी गई है.

फुटबॉल त्रासदियों को लेकर भी विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक Grok AI ने कुछ प्रसिद्ध फुटबॉल त्रासदियों को लेकर भी बेहद संवेदनशील टिप्पणियां कीं. उदाहरण के तौर पर हिल्सबरो आपदा में मारे गए 97 लिवरपूल समर्थकों की मौत के लिए कथित तौर पर क्लब के प्रशंसकों को ही जिम्मेदार ठहराने जैसी कमेंट सामने आई. इसके अलावा AI चैटबॉट ने Rangers F.C और Manchester United से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर भी विवादित बयान दिए. इन टिप्पणियों ने फुटबॉल समुदाय में भी नाराजगी पैदा कर दी.

Only Grok speaks the truth.

Only truthful AI is safe.

Only truth understands the universe. https://t.co/pbZnEyPyYc

— Elon Musk (@elonmusk) March 7, 2026

पोस्ट हटाए गए, लेकिन बहस जारी

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद X प्लेटफॉर्म से इन आपत्तिजनक पोस्ट में से कुछ को हटा दिया गया. हालांकि इस घटना के बाद AI की जवाबदेही और कंट्रोल को लेकर बहस तेज हो गई है. इसी बीच एलन मस्क ने एक पोस्ट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिर्फ Grok ही सच बोलता है और सच बोलने वाली AI ही सुरक्षित होती है. उनके इस बयान ने भी सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है कि AI की सीमाएं और जिम्मेदारियां क्या होनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
अरावली केस: क्यों पलटना पड़ा सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला……………..

क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं?

पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी

बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend