ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन……….

UB India News by UB India News
January 5, 2026
in पटना, बिहार
0
सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन……….

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सोमवार को दिवंगत सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए राजनीतिक सफर को याद किया. इस दौरान दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की पत्नी जेसी मोदी ने अपनी भावनाओं को शेयर किया. जेसी मोदी ने अपने भावुक संबोधन में सुशील मोदी के राजनीतिक जीवन, कार्यशैली और नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने से जुड़े एक अहम किस्से को साझा किया. उन्होंने कहा कि वह नेताओं की तरह भाषण नहीं दे सकतीं, लेकिन सुशील मोदी के जीवन में क्या सबसे ज्यादा मायने रखता था, यह जरूर बताना चाहेंगी.
जेसी मोदी ने कहा कि सुशील मोदी के हर कार्य में कार्यकर्ता सबसे ऊपर होते थे. पार्टी हो या सरकार, वह हमेशा यही सोचते थे कि संगठन कैसे मजबूत हो और भाजपा कैसे आगे बढ़े. उन्होंने बताया कि सुशील मोदी किसी से भी मिलते थे, उसकी बात ध्यान से सुनते थे और जरूरी बातों को तुरंत नोट कर लेते थे. उनकी यही आदत उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी. उन्होंने यह भी बताया कि सुशील मोदी के साथ काम करने वाले असिस्टेंट तक बैठते नहीं थे. पूरी टीम 24 घंटे काम में लगी रहती थी. पार्टी और जनहित के कामों के प्रति उनका समर्पण इतना गहरा था कि वे खुद भी आराम को तरजीह नहीं देते थे.
जेसी मोदी ने नीतीश कुमार से जुड़े एक अहम राजनीतिक दौर को याद करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर दूसरे गठबंधन में चले गए थे, तब सुशील मोदी ने और ज्यादा सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया था. उस समय वे सरकार की नीतियों और फैसलों को लगातार जनता के सामने लाते थे और तथ्यों के साथ सरकार को एक्सपोज करते थे. उन्होंने कहा कि हालात ऐसे बने कि राजनीतिक दबाव और परिस्थितियों के चलते नीतीश कुमार को दोबारा भाजपा और एनडीए के साथ आना पड़ा. जेसी मोदी के मुताबिक, उस पूरे दौर में सुशील मोदी की भूमिका बेहद अहम रही, लेकिन उन्होंने कभी इसका श्रेय खुद नहीं लिया. बता दें, बिहार में नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) की जोड़ी ने लंबे समय तक साथ में मिलकर सरकार चलाई है.
भावुक जेसी मोदी ने की यह अपील
अपने संबोधन के अंत में जेसी मोदी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा, “सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं हैं, वे बहुत जल्दी चले गए. आप सब से मेरी यही अपील है कि उनके अच्छे कामों, उनकी ईमानदारी और पार्टी के लिए किए गए संघर्ष को हमेशा याद रखें.” वहीं स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सुशील मोदी ने संगठन कौशल और वित्तीय प्रबंधन की जो स्पष्ट रेखा खींची है, उसे आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
नंदकिशोर यादव ने भी शेयर की अपनी भावनाएं
नंदकिशोर यादव ने कहा कि सुशील मोदी न केवल एक कुशल संगठनकर्ता थे, बल्कि वित्तीय मामलों में उनकी समझ और पारदर्शिता की सोच पार्टी और सरकार दोनों के लिए मार्गदर्शक रही. नंद किशोर यादव ने कहा कि सुशील मोदी हर परिस्थिति में अपनी विचारधारा पर अडिग रहे और कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सुशील मोदी के बताए रास्ते पर चलकर संगठन को और मजबूत करें.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
क्या तेजस्वी यादव संगठन में कर सकते हैं बड़े बदलाव !

क्या तेजस्वी यादव संगठन में कर सकते हैं बड़े बदलाव !

भारत अपने आत्मसम्मान को अक्षुण्ण रखते और हितों की रक्षा करते हुए अपनी भूमिका को परिभाषित कर रहा  …………

अगर नई दिल्ली संप्रभुता पर मजबूत रहती है, कूटनीति में धैर्य रखती है तो ड्रेगन की चाल कामयाब नहीं होगी......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend