ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रेलवे सुरक्षा और पुलों के निरीक्षण पर उठे सवाल …………………..

UB India News by UB India News
December 28, 2025
in TAZA KHABR, परिवहन, मुंगेर
0
रेलवे सुरक्षा और पुलों के निरीक्षण पर उठे सवाल  …………………..

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नदियों पर बने रेल पुलों पर ट्रेन दुर्घटनाओं का इतिहास रहा है। टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बदुआ नदी में मालगाड़ी के वैगन गिरने की ताजा घटना ने एक बार फिर पुराने दर्दनाक हादसों की याद ताजा कर दी है।

संयोग यह रहा कि इस बार यात्री ट्रेन नहीं थी, बल्कि सीमेंट लदी मालगाड़ी के कुछ वैगन नदी में जा गिरे। यदि यह दुर्घटना किसी यात्री ट्रेन के साथ होती, तो भारी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।

घटना ने छोड़े कई सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह घटना आखिर पुल के पास कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। क्या ट्रैक में तकनीकी खामी थी, या फिर पुल की संरचना में कोई कमजोरी? रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों से पर्दा उठ सकेगा। फिलहाल, यह घटना एक चेतावनी है कि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए रेल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य है।

44 साल पहले हुई थी घटना

बिहार में इससे पहले भी रेल पुलों पर हुए हादसों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ठीक 44 वर्ष पहले, छह जून 1981 को खगड़िया जिले के धमारा घाट पुल पर एक भीषण हादसा हुआ था। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन पुल से फिसलकर नदी में गिर गई थी। इस दुर्घटना में ट्रेन सवार लगभग सभी यात्रियों की जान चली गई थी। यह हादसा आज भी बिहार के सबसे भयावह रेल हादसों में गिना जाता है।

इसी तरह की एक और बड़ी घटना वर्ष 2002 में औरंगाबाद जिले में हुई थी। धावा नदी पर बने पुल से हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के 13 कोच नदी में गिर गए थे। इस दुर्घटना में करीब 200 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह हादसा भी रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

शनिवार की रात पटना-हावड़ा रेल खंड पर स्थित टेलवा बाजार के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। बदुआ नदी के पुल के समीप मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरकर नीचे जा गिरे। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस हादसे ने रेलवे की संरचनात्मक सुरक्षा, पुलों की मजबूती और नियमित निरीक्षण व्यवस्था पर फिर से बहस छेड़ दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों सुन लो, सबक सिखाने का समय आ गया है ……………..

बिहार राजस्व संघ ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ CM नीतीश को लिखी चिट्ठी

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

लालू-राबड़ी परिवार के लिए 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला अब तक अशुभ साबित हुआ !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend