ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर सामने आया भाजपा का बयान, कहा- ‘एकतरफा लहर थी…’

UB India News by UB India News
November 12, 2025
in पटना, बिहार, भाजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल भाजपा-जदयू और अन्य दलों के एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलते हुए बताया गया है। एग्जिट पोल पर भाजपा का पहला बयान सामने आ गया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो चुका है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों और 11 नवंबर को 122 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। अब जनता और राजनीतिक दलों सभी को इंतजार 14 नवंबर का है जब निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, परिणाम से पहले कई संस्थानों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एग्जिट पोल में NDA गठबंधन को भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया जा रहा है। अब इन एग्जिट पोल पर भाजपा का की ओर से पहला रिएक्शन सामने आ गया है। क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल?
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके बाद सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में NDA की जीत की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, महागठबंधन को दूसरे नंबर पर बताया गया है। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के निराशाजनक प्रदर्शन की संभावना जताई गई है।
भाजपा ने क्या कहा?
बिहार में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने और एग्जिट पोल के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलेगा और जीत होगी। भाजपा ने जोर देकर कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदाताओं के बीच ‘एकतरफा लहर’ थी।
बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- “इस चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया है। इसका प्रमाण ऐतिहासिक रूप से दर्ज मतदान प्रतिशत है। यह बिहार की जनता की अपनी लोकतांत्रिक चेतना में अटूट आस्था का भी परिचायक है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस प्रकार माताओं, बहनों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, उससे यह स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर विकास, सुशासन, स्थिरता, शांति और समृद्धि की निरंतरता के लिए राजग को चुनने जा रहा है।”
एनडीए को 147-167 सीटें मिलने की संभावना- इंडिया टीवी-मैट्रिज
लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने सत्तारूढ़ एनडीए की जीत की भविष्यवाणी की है। इंडिया टीवी द्वारा मैट्रिज के सहयोग से किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, एनडीए को 147-167 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को लगभग दो से आठ सीटें मिल सकती हैं।

 

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
तेजस्वी यादव का सरकारी आवास एक पोलो रोड वार रूम में तब्दील

एग्जिट पोल को दरकिनार कर तेजस्वी बोले- लिख लो, 14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री

बिहार चुनाव में जनता ने बदलाव कि लिए किया है वोट, एग्जिट पोल हकीकत से कोसों दूर : देव ज्योति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend