ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुंगेर में बड़ा उलटफेर, वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह BJP में शामिल

UB India News by UB India News
November 6, 2025
in मुंगेर
0

RELATED POSTS

संघ प्रमुख मोहन भागवत का ‘मिशन बिहार’

मुंगेर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की लेगेसी और थ्रस्ट जोन श्रेणी से बाहर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चुनाव से पहले बड़ा खेल हो गया है. मुंगरे में जन सुराज के कैंडिडेट संजय सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं. संजय सिंह ने आज भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली
मुंगेर में बड़ा उलटफेर, जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह BJP में शामिल
जन सुराज को झटका
मुंगेर: विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुंगेर सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है. जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भाजपा (एनडीए) का दामन थाम लिया है. संजय सिंह ने आज भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली और उनके समर्थन में उतर आए. इस कदम से मुंगेर में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं.
मतदान से ठीक पहले जन सुराज के उम्मीदवार का भाजपा में शामिल होना विपक्ष के लिए झटका साबित हो सकता है. अब देखना यह होगा कि इस फैसले का असर मतदान पर कितना पड़ता है. बता दें कि मुंगेर में कल वोटिंग है. इससे पहले अक्टूबर में जन सुराज के तीन और उम्मीदवारों ने नाम वापल ले लिए थे. ये कैंडिडेट दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज शामिल थे. और अब इस लिस्ट में मुंगेर का नाम शामिल हो गया है.
जोरदार स्वागत
मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह का भाजपा में जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा, प्रीति सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. भाजपा में शामिल होते हुए संजय सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार और देश का विकास संभव है. जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है. अब मैं भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा.”
संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद मुंगेर की सियासत में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि यह कदम विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर ला सकता है. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इसे “मास्टरस्ट्रोक” मान रही है, जबकि जन सुराज समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है. पहले से ही त्रिकोणीय माने जा रहे मुकाबले में अब नए समीकरण बनते दिख रहे हैं.
मुंगेर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय इन दिनों अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं. नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने इतनी बड़ी संपत्ति की जानकारी दी है कि लोग हैरान रह गए. प्रणय की कुल संपत्ति करीब 177 करोड़ रुपये बताई गई है, जिससे वे बिहार चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हो गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

झगड़ा करना हमारे स्वभाव में नहीं…….

संघ प्रमुख मोहन भागवत का ‘मिशन बिहार’

by UB India News
June 7, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम...

मुंगेर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की लेगेसी और थ्रस्ट जोन श्रेणी से बाहर

मुंगेर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की लेगेसी और थ्रस्ट जोन श्रेणी से बाहर

by UB India News
February 16, 2026
0

कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाला बिहार का मुंगेर जिला अब पूरी तरह बदल चुका है. केंद्र सरकार की...

रेलवे सुरक्षा और पुलों के निरीक्षण पर उठे सवाल  …………………..

रेलवे सुरक्षा और पुलों के निरीक्षण पर उठे सवाल …………………..

by UB India News
December 28, 2025
0

बिहार में नदियों पर बने रेल पुलों पर ट्रेन दुर्घटनाओं का इतिहास रहा है। टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बदुआ...

बिहार DGP के सामने 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बिहार DGP के सामने 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर

by UB India News
December 29, 2025
0

बिहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली. मुंगेर में आज दो इनामी नक्सलियों ने...

क्या वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मुंगेर के खानकाह रहमानी गए थे राहुल तेजस्वी !

क्या वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मुंगेर के खानकाह रहमानी गए थे राहुल तेजस्वी !

by UB India News
August 25, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीआई(एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी...

Next Post
क्या सारे दाव उल्टे पड़ रहे है ?

हरियाणा में 25 लाख 41 हजार वोटों की चोरी हुई, हर 8 में से एक वोटर नकली", राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार में एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम होंगे’, आ गया चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा

महागठबंधन ने अपना कन्फ्यूजन दूर कर लिया? बिहार चुनाव में जहानाबाद से गौड़ा बौराम तक एकजुटता का फॉर्मूला कितना असरदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend