महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेज प्रताप को शुभकामनाएं दी हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि ‘तेज प्रताप को पार्टी या घर से निकाल दिया है, दिल से थोड़ी निकाला है। ठीक है, वो अलग से लड़ रहा है। उसे मेरा आशीर्वाद है।’
राबड़ी देवी ने कहा कि तेज प्रताप को घर से निकाला है, दिल से नहीं।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और घर से बेदखल किए गए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी बनाकर महुआ विधानसभा सीट से बिहार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच तेज प्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बेटे को लेकर भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘घर से भले निकाल दिया गया हो, लेकिन बेटा दिल से नहीं निकला।’
दिल से थोड़ी निकला है बेटा: राबड़ी देवी
एक निजी चैनल से बातचीत में राबड़ी देवी से सवाल किया गया कि दोनों बेटे अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं, घर में मतभेद की स्थिति है – इस पर क्या कहेंगी? जवाब में राबड़ी देवी बोलीं, ‘मां के दिल से बेटा कभी नहीं निकलता। पार्टी या घर से निकाल दिया गया है, लेकिन दिल से नहीं। वो ठीक है, लड़ रहा है। मेरा उसे भी आशीर्वाद है।’
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे तेज प्रताप के प्रचार में जाएंगी, राबड़ी देवी ने कहा, ‘नहीं, प्रचार करने नहीं जाऊंगी, लेकिन मन में है, दिल में है वो। वो अपना अलग लड़ रहा है, उसको हक है बिहार घूमने का। वो अपने पैर पर खड़ा हो रहा है, उसे जीतने की शुभकामनाएं देती हूं।’
खास ऑफर्स
आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?
NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...






