ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, ‘जनता पीएम मोदी के…

UB India News by UB India News
September 28, 2025
in पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025
0
बिहार विधानसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, ‘जनता पीएम मोदी के…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. बीजेपी के बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (27 सितंबर) को पटना में घर-घर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस अभियान का मकसद जनता से सीधे संवाद करना और पार्टी की नीतियों, योजनाओं व विजन को घर-घर तक पहुंचाना है.

प्रधान ने इस दौरान दीघा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श चौक, वेस्टर्न पटेल नगर और आसपास के इलाकों का दौरा किया. उन्होंने लोगों से मिलकर उनके सवाल सुने और पार्टी की योजनाओं की जानकारी साझा की. इसके अलावा, उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान भी किया.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

जनसंपर्क के दौरान मिल रहा अपार स्नेह और समर्थन

धर्मेंद्र प्रधान ने जनता से बातचीत करते हुए कहा कि जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और समर्थन से यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है. उन्होंने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभों की सराहना कर रही है.

जनता से पार्टी के समर्थन की धर्मेंद्र प्रधान ने की अपील

प्रधान ने यह भी कहा कि जनता बदलते बिहार को लेकर सकारात्मक राय रखती है और बीजेपी के जनसंपर्क अभियान की प्रशंसा कर रही है. उनका मानना है कि घर-घर संवाद के माध्यम से पार्टी की नीतियों और योजनाओं की व्यापक समझ विकसित होगी और आम लोगों तक सही संदेश पहुंच पाएगा. इस अवसर पर पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख भी उनके साथ मौजूद रहे. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के प्रचार अभियान की सफलता की कामना की और जनता से पार्टी के समर्थन की अपील की.

बीजेपी का घर-घर चल रहा प्रचार अभियान

बीजेपी का यह घर-घर प्रचार अभियान बिहार के मतदाताओं के बीच पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने का भी प्रयास है. इसके माध्यम से पार्टी मतदाताओं के बीच अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है.

चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा अभियान- धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान का यह अभियान बिहार में बीजेपी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी का मकसद है कि घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद करके उनके विश्वास और समर्थन को मजबूत किया जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का चुनाव संपर्क अभियान कार्यक्रम लॉन्च

बिहार विधानसभा चुनाव: बीजेपी का चुनाव संपर्क अभियान कार्यक्रम लॉन्च

पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी

नीतीश कुमार अब बिहार चलाने लायक नहीं.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend