ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार अब बिहार चलाने लायक नहीं…….

UB India News by UB India News
September 28, 2025
in पटना, राजद
0
पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार (27 सितंबर) को पटना के वेटरिनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद कार्यक्रम में केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘आरक्षण चोर पार्टी’ है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार चलाने लायक नहीं रह गए हैं.

तेजस्वी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य नया बिहार बनाना है. जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई और सुनवाई वाली सरकार हो. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी उम्र अब हो चुकी है और उनके आस-पास अति पिछड़ा समाज का कोई सच्चा प्रतिनिधि नहीं है. वे केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

नीतीश कुमार हो चुके हैं हाईजैक- तेजस्वी यादव

राजद नेता ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार अचेत हो चुके हैं और हाईजैक भी हो गए हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि अब बिहार को नई सोच और तेज रफ्तार के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि एनडीए ने हमेशा अति पिछड़ा समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है. लेकिन जब राजद की सरकार बनेगी, तब अति पिछड़ा समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं रहेगा, बल्कि ‘पावर बैंक’ बनेगा.

‘कर्पूरी ठाकुर का नीतीश सरकार ने नहीं किया सम्मान’

बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पार्टी ने कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया. उन्होंने याद दिलाया कि कर्पूरी ठाकुर ही पहले नेता थे, जिन्होंने पिछड़ों को आरक्षण का अधिकार दिलाया. उन्होंने कहा कि आज पिछड़ों की ताकत की वजह से ही केंद्र सरकार को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना पड़ा.

हमारी जुबान पक्की है, हम जो कहते हैं और वही करते हैं- तेजस्वी

तेजस्वी ने बताया कि विधानसभा में उन्होंने खुद कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग रखी थी. साथ ही उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर कोई भी पढ़ा-लिखा युवक बेरोजगार घर पर नहीं बैठेगा. अपने भाषण में तेजस्वी ने महागठबंधन की पिछली 17 महीने की सरकार के कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम किया और जो वादे किए, उन्हें निभाया कि हमारी जुबान पक्की है, हम जो कहते हैं और वही करते हैं.

तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि आगामी चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है, बल्कि यह बिहार को सम्मान दिलाने वाला चुनाव है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे बदलाव के लिए आगे आएं और नए बिहार के सपने को साकार करने में साथ दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
बिहार फतह की रणनीति तय कर गए अमित शाह , ‘मिशन 225’ का नारा बुलंद, चुनावी रणनीति पर सभी सहयोगी सहमत

बिहार विधानसभा चुनाव : एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार, फिर चुनाव आयोग के ऐलान का इंतजार क्‍यों

गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार ने किया 1599 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार ने किया 1599 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend