ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी, शी, पुतिन की होगी मुलाकात, ट्रंप के टैरिफ ने बदल दी दुनिया की डिप्लोमेसी………………….

UB India News by UB India News
August 31, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, संपादकीय
0
जयशंकर मॉस्को जा रहे, चीनी विदेश मंत्री नई दिल्ली आ रहे… अमेरिका को जलाने के लिए क्या-क्या कर रहा भारत?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस वक्त अमेरिका समेत पूरी दुनिया की निगाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा पर है। अमेरिका के अखबारों में आज से ही बड़े बड़े लेख छपने लगे हैं कि अगर भारत, चीन और रूस मिल गए, तो अमेरिका का क्या होगा? अगर ट्रंप के टैरिफ के जवाब में भारत, चीन और रूस ने कारोबारी गठजोड़ कर लिया, तो इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दुनिया की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ. एक तरफ जहां रूस, भारत और चीन की तिकड़ी उभकर सामने आई है तो वहीं एक और गठजोड़ बनने के संकेत मिल रहे हैं जो ट्रंप की नींद उड़ा देने वाला है. चीन के खिलाफ क्वाड (QUAD) देशों का एक ग्रुप है जिसमें भारत, जापान और अमेरिका शामिल है. ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने इन देशों को अपनी सुरक्षा खुद मजबूत करने लिए बाध्य कर दिया है. 

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए बनेगा नया गठजोड़?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान दौरे पर हैं. तेजी से बदले जियोपॉलिटिक्स को देखें तो सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए क्वाड के बावजूद भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया अगल गठजोड़ बना सकते हैं? इस बात के संकेत इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी की जापान यात्रा से ठीक पहले टोक्यो के व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ने गुरुवार (28 अगस्त 2025) को आखिरी समय में अपनी अमेरिका दौरा यात्रा स्थगित कर दी.

रयोसेई अकाजावा को अमेरिका में जापान की ओर से प्रस्तावित 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज की पुष्टि को औपचारिक रूप देना था, जो ट्रंप के दंडात्मक टैरिफ को कम करने के लिए था. रयोसेई अकाजावा को पैकेज के फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर चर्चा करनी थी, जैसे कि दोनों देशों के बीच रिटर्न का बंटवारा कैसे होगा. हालांकि, जापान ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर अभी भी अमेरिका के साथ प्रशासनिक स्तर पर चर्चा की जानी बाकी है.

ट्रंप के टैरिफ का ऑस्ट्रेलिया ने खुलकर किया विरोध

जापानी व्यापार वार्ताकार की अमेरिकी यात्रा को रद्द करना और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग की ट्रंप की टैरिफ नीति की सार्वजनिक आलोचना करना, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के लिए चिंता का संकेत है. ये घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब पीएम मोदी जापान के बाद SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे.

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका के तीन सहयोगी भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ट्रंप की आर्थिक नीतियों को खुद पर हमला मान रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिका के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसके अलावा स्टील और एल्यूमीनियम पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ऑस्ट्रेलिया अब ट्रंप की फार्मास्यूटिकल्स पर 250 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी से चिंतित है.

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक होने की उम्मीद थी, लेकिन इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ट्रंप के शिखर सम्मेलन से जल्दी चले जाने के कारण इसे अचानक रद्द कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में फिलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता दे दी, जो अमेरिका को रास नहीं आया.

अमेरिका के ट्रेड डील से जापान और ऑस्ट्रेलिया नाराज

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज जुलाई में चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने शी चिनपिंग से मुलाकात कर ट्रेड को लेकर चर्चा की. जापान भी अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बावजूद ट्रंप की सख्त रणनीति से खुश नहीं है. उसने प्रस्तावित 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज पर वाशिंगटन के साथ असहमति व्यक्त की है और वार्ता को फिलहाल रोक दिया है.

हाल ही में चीन और जापान के बीच कूटनीतिक संबंधों में नरमी के संकेत मिले हैं. दोनों के बीच आर्थिक वार्ता, यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लेकिन रणनीतिक और सुरक्षा संबंधी चिंताएं अभी भी बनी हुई है. भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं. ट्रंप की ट्रेड नीति ने पुरानी चिंताओं को तोड़ते हुए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
पीएम मोदी का जापान दौरा पूरा, अब चीन के SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हुए रवाना…………………….

पीएम मोदी का जापान दौरा पूरा, अब चीन के SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए हुए रवाना.........................

नीतीश सरकार महिलाओं पर यूं ही नहीं मेहरबान………

नीतीश सरकार महिलाओं पर यूं ही नहीं मेहरबान.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend