ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश सरकार महिलाओं पर यूं ही नहीं मेहरबान………

UB India News by UB India News
August 30, 2025
in पटना, बिहार
0
नीतीश सरकार महिलाओं पर यूं ही नहीं मेहरबान………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव 2025 की अधिसूचना के ठीक पहले महिलाओं में उद्यमिता को ले जो निर्णय लिए हैं, उसकी चर्चा राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गई है। इसका संदर्भ सबसे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं के वोटिंग प्रतिशत पर बात हो रही है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 59.7 प्रतिशत था, जबकि पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 54.6 प्रतिशत था। यानी बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की कतार बड़ी थी।

243 विधानसभा क्षेत्रों में 167 पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक वोट किया
महिलाओं के बीच विधानसभा चुनाव को ले सक्रियता का आकलन इस आंकड़े से किया जा सकता है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा क्षेत्रों में 167 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे जहां महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत अधिक था। इनमें अधिकतर उत्तर बिहार के विधानसभा क्षेत्र थे।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

11 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की वोटिंग 70 प्रतिशत से अधिक
2020 विधानसभा चुनाव का आंकड़ा यह था कि 11 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे जहां महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 70 फीसद से अधिक था। इनमें कटिहार जिले का प्राणपुर, मोतिहारी, ढाका, निर्मली, छातापुर, सिकटी, ठाकुरगंज, किशनगंज. कोचाधामन, वायसी और कस्बा है।

भाजपा से सबसे अधिक 9 महिलाओं को मिली थी जीत
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर सबसे अधिक नौ महिलाओं को जीत मिली थी. राजद की सात तथा जदयू की छह महिलाओं को जीत हासिल हुई थी। यानी एनडीए से 15 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में जीत मिली।

महिलाओं से जुड़ी योजना की है बड़ी शृंखला
शुक्रवार को हुए विशेष कैबिनेट में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मतलब चुनाव में क्या होगा इस पर मंथन विशेष की आवश्यकता नहीं। चुनाव के समय सभी घर में एक-एक महिला को दस -दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता अपने रोजगार के लिए दी जाएगी।

यह योजना दो लाख रुपए की मदद वाली है। महिलाओं के लिए यह नई योजना के पहले वैसी योजनाओं की बड़ी शृंखला है, जिसे नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए शुरू किया। इसमें जीविका समूह की चर्चा की जा सकती है। इससे 14 करोड़ महिलाएं बिहार में जुड़ी हुई हैं।

लखपति दीदी योजना के तहत महिला उद्यमियों को पांच लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की बात अब भी की जाती है।

मुख्यमंत्री बालिका पाेशाक और साइकिल योजना को बालिका शिक्षा के लिए गेमचेंजर बताया गया। महिलाएं बूथ पर इसकी चर्चा करती रही हैं। महिलाओं को बिहार की सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। वर्ष 2015 में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण योजना शुरू की।

NDA की 90 सीट ऐसी थीं, जहां महिलाओं को वोटिंग प्रतिशत अधिक था
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव नें एनडीए की जीत वाली 90 सीटेंं ऐसी थीं जहां महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत अधिक था। भाजपा ने 55 तथा जदयू ने 37 ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की जहां महिला वोटरों का प्रतिशत अधिक था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी का रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल……….

7 साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी का रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल..........

चीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, चीनी कलाकारों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

चीन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, चीनी कलाकारों ने दी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend