प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन दौरे पर पहुंच गए हैं। चीन में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठकें भी करेंगे। अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी का चीन दौरा हो रहा है और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
लाइव अपडेट्स
कथक नर्तकों के एक समूह ने अपनी प्रस्तुति की झलक दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रस्तुति दी। एक कथक नृत्यांगना ने कहा कि यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है। मैंने वास्तव में इसका भरपूर आनंद लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित होटल में प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
जिनपिंग के साथ 31 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे हैं। वह एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर 31 अगस्त यानि रविवार को शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के लिए चीन ने बिछाया रेड कार्पेट
चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजिंग यात्रा को लेकर अत्यधिक उत्साहित है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि चीन ने पीएम मोदी के सम्मान में रेड कार्पेट बिछाया और त्येनजिन पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।
चीन पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पहला ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “चीन के त्येनजिन पहुंच गया हूं। SCO शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।”






