ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस ने सुखोई-57 और Su-35 को R-77M सीक्रेट मिसाइल से किया लैस…………..

UB India News by UB India News
July 29, 2025
in खास खबर, स्पेशल स्टोरी
0
रूस ने सुखोई-57 और Su-35 को R-77M सीक्रेट मिसाइल से किया लैस…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस ने अपने दो सबसे घातक व‍िमानों सुखोई-35 और स्‍टील्‍थ लड़ाकू विमान सुखोई-57 को नई घातक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल R-77M या K-77M से लैस कर दिया है। यही नहीं यूक्रेन युद्ध में इस नई मिसाइल का रूसी वायुसेना ने इस्‍तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। यह नई R-77M मिसाइल पहले की R-77 बियांड विजुअल रेंज मिसाइल से काफी ज्‍यादा ताकतवर है। इस नई मिसाइल के आने से यूक्रेन के वायुसेना की चुनौती काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया में एक तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें दिखाई दे रहा है कि Su-35S फ्लैंकर मल्‍टीरोल विमान R-77M से लैस है। यूक्रेनी सेना के सूत्रों ने भी खुलासा किया है कि रूसी व‍िमान अब R-77M मिसाइल से लैस हैं। यह वही दोनों विमान हैं जिन्‍हें रूस ने भारत को ऑफर किया है। भारत ने सुखोई-35 और सुखोई-57 स्‍टील्‍थ विमान पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन इस साल भारत के दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान भारत और रूस के बीच में R-77M मिसाइल से लैस दोनों ही सुखोई व‍िमानों के बारे में बातचीत होगी। यूक्रेनी सेना के सूत्रों का कहना है कि R-77M मिसाइल में एक नया ड्यूल मोड इंजन लगा है और एक एक्टिव रडार है। सोवियत संघ ने 1980 के दशक में अमेरिका की AIM-120 AMRAAM के जवाब में R-77 मिसाइल को बनाया था। इस एक्टिव सीकर रडार से लैस सोवियत मिसाइल को तकनीकी लिहाज से उस समय एक बड़ी सफलता माना गया था।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

भारतीय वायुसेना के लिए गुड न्‍यूज है R-77M मिसाइल

भारतीय वायुसेना भी अपने सुखोई -30 फाइटर जेट में R-77 मिसाइल का इस्‍तेमाल करती है। इस मिसाइल को रूसी कंपनी व्‍यमपेल डिजाइन ब्‍यूरो ने किया है। इस नई R-77M मिसाइल को इस तरह से बनाया गया है कि सुखोई-57 फाइटर जेट अपने अंदर छिपा सकता है। इससे सुखोई-57 की स्‍टील्‍थ क्षमता काफी बढ़ जाती है। R-77 1s मिसाइल जहां 110 किमी तक मार कर सकती है, वहीं R-77M की मारक क्षमता 190 किमी तक है जिससे यह एक अपराजेय हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल बन जाती है। इस मिसाइल में ऐसे अत्‍याधुनिक सीकर लगाए गए हैं जो इलेक्‍ट्रानिक काउंटरमेजर्स को फेल कर देते हैं। इससे दुश्‍मन के फाइटर जेट को मार गिराना अब बेहद आसान हो जाएगा।

R-77M मिसाइल को अगर भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाता है तो यह गेमचेंजर साबित हो सकती है जो अभी 260 सुखोई-30 फाइटर जेट का इस्‍तेमाल करती है। सुखोई-30 में अभी जो आर-77 मिसाइल लगी है, उसकी रेंज 110 किमी तक है। वहीं भारत चीन और पाकिस्‍तान की पीएल-15E मिसाइल को भी मात दे सकेगा जिसकी रेंज 145 किमी के आसपास बताई जाती है। हालांकि चीन इसके करीब 200 से 300 किमी तक मार करने का दावा करता है। पाकिस्‍तान ने इस पीएल-15 मिसाइल को जे-10 सी और जेएफ-17 फाइटर जेट में लगाया है।

रूस के सुखोई-35 के ऑफर को मानेगा भारत ?

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसी मिसाइल से पाकिस्‍तान ने भारतीय राफेल और सुखोई पर हमला बोला था। रूस ने भारत को सुखोई-35 फाइटर जेट का ऑफर दिया है जिसे भारत AMCA प्रोजेक्‍ट में हो रही देरी को पूरा करने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। हालांकि एक्‍सपर्ट का कहना है कि भारत रूस के सुखोई-35 के ऑफर को ठुकरा सकता है। सुखोई-35 में बेहद शक्तिशाली AL-41F1S इंजन लगा है और इसका एवियानिक्‍स भी काफी आधुनिक है। भारत अभी अपने तेजस फाइटर जेट पर तेजी से काम कर रहा है जिसके लिए अमेरिका से जीई 404 इंजन मिलने शुरू हो गए हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
भारत को अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करते वक्त कुछ बाते हम जितनी जल्दी समझ लें, उतना ही बेहतर है……………..

भारत को अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करते वक्त कुछ बाते हम जितनी जल्दी समझ लें, उतना ही बेहतर है.................

अमित शाह का यह तीर विपक्ष को बरसों चुभेगा… चिदंबरम शर्मसार, अखिलेश चुप, पाकिस्तान बेपर्दा

अमित शाह का यह तीर विपक्ष को बरसों चुभेगा... चिदंबरम शर्मसार, अखिलेश चुप, पाकिस्तान बेपर्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend