ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

UB India News by UB India News
July 6, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों ने इसकी मौजूदा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। सर्वे के अनुसार, 53% पेट्रोल गाड़ी मालिकों ने सड़क परिवहन और पेट्रोलियम मंत्रालय की E20 पेट्रोल लागू करने की प्रक्रिया को बेहद खराब या अप्रभावी बताया है। इनमें 42% ने इसे बेहद खराब करार दिया, जबकि केवल 13% लोगों ने ही इसकी व्यवस्था को सकारात्मक बताया।

यह सर्वे जून 2026 में देश के 316 जिलों के 22,567 पेट्रोल गाड़ी मालिकों के बीच किया गया। सर्वे के मुताबिक, 66% ने माइलेज 10% से अधिक घटने की बात कही।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

  • 22,567 लोगों ने हिस्सा लिया सर्वे में
  • 42% लोगों ने E20 रोलआउट खराब को बेहद रेटिंग दी
  • 5% ने इसे बहुत अप्रभावी बताया 6% ने इसे काफी अप्रभावी माना
  • 19% लोगों ने सरकार की व्यवस्था को औसत बताया
  • 66% प्री-2023 गाड़ी मालिकों ने बताया कि E20 से माइलेज 10% से अधिक घटा
  • 45% प्री-2023 गाड़ी मालिकों ने मरम्मत बढ़ने की शिकायत की
  • 31% गाड़ी मालिको ने कहा, उन्हें मिले EO या EIO पेट्रोल का विकल्प

वहीं तेजी से लागू हो रहे E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) ईंधन ने देश के फ्यूल मार्केट में एक नया ट्रेंड पैदा कर दिया है। सामान्य पेट्रोल की तुलना में भारी-भरकम कीमत होने के बावजूद, देश के कई हिस्सों में 160 रुपये प्रति लीटर बिकने वाले प्रीमियम पेट्रोल की मांग में अचानक तेजी देखी जा रही है।

प्रीमियम पेट्रोल की ओर बढ़ रहा वाहन चालकों का रुख

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार वाहन चालकों के बीच यह डर घर कर गया है कि नया E20 पेट्रोल उनके वाहनों के माइलेज को कम कर सकता है और इंजन को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है। इसी डर के चलते लोग अब महंगे, हाई-ऑक्टेन विकल्प की ओर भाग रहे हैं। हालांकि, ग्राहकों की जेब पर 160 रुपये का भारी बोझ डालने वाला यह ईंधन बाजार में हर जगह उपलब्ध नहीं है। कम बिक्री और हाई इन्वेस्टमेंट के कारण पेट्रोल पंप डीलर इसे अपने यहां स्टॉक करने से बच रहे हैं।

वर्तमान में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य पेट्रोल की कीमत करीब 112 रुपये प्रति लीटर है। वहीं विशेष एडिटिव्स और हाई-ऑक्टेन वैल्यू वाला प्रीमियम पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। करीब 40 से 45 फीसदी महंगा होने के बावजूद पेट्रोल पंपों पर प्रीमियम ईंधन को लेकर पूछताछ काफी बढ़ गई है।

क्या कह रहे ग्राहक

ग्राहकों का मानना है कि रोज-रोज E20 पेट्रोल डलवाकर इंजन खराब करने और भविष्य में भारी-भरकम मेंटेनेंस बिल चुकाने से बेहतर है कि अभी 160 रुपये प्रति लीटर खर्च करके गाड़ी की लाइफ सुरक्षित कर ली जाए। वाहन मालिकों का मानना है कि यह महंगा ईंधन सामान्य पेट्रोल के मुकाबले बेहतर माइलेज, स्मूथ ड्राइविंग और शानदार पिकअप देता है। बिक्री में 10% तक का उछाल: तेल कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार पिछली तिमाही में प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री में 5% से 10% की ग्रोथ देखी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

Next Post
भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend