ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

UB India News by UB India News
July 6, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है. लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच 4 साल से भी अधिक समय से जंग जारी है. रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. अब NATO शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइल और ड्रोन से रातभर हमला किया जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि रूस ने सोमवार की रात राजधानी कीव को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. यह हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की उस चेतावनी के कुछ घंटों बाद हुआ जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक और बड़े पैमाने पर हमला होने वाला है.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

रिहाइशी इलाकों पर किया गया हमला
हमले के बाद कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि बचाव दल रात भर हुई बमबारी से क्षतिग्रस्त इमारतों से निवासियों को बाहर निकाल रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि हमले में कीव में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि राजधानी के उत्तर-पश्चिम में बुचा जिले में एक शख्स की मौत हुई, जबकि कीव और उसके आसपास के इलाकों में कम से कम 34 लोग घायल हुए.

कीव क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि सोमवार को मिसाइलों और ड्रोनों ने अपार्टमेंट ब्लॉक और अन्य रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया. पानी के किनारे बने एक इंडस्ट्रियल प्लांट में लगी आग से काला धुआं उठ रहा है.

हमले के बाद लोगों ने ली मेट्रो में शरण
कीव के सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है. इस हमले से पोडिल्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत आंशिक रूप से ढह गई. डार्नित्सिया जिले में कई बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मलबे के नीचे भी काफी लोगों के फंसे होने की आशंका है.”

उन्होंने कहा, “ये रिहायशी इमारतें हैं. यह ऐसी जगह है जहां पर लोग आराम करते हैं, लोग सोते हैं और अपनी आम जिंदगी जीते हैं.”

मेयर क्लिट्स्को ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं और लोगों से शेल्टर में रहने की अपील की गई है. सोमवार सुबह तक जारी इस हमले में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. शहर भर में धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं और आम नागरिक मेट्रो स्टेशनों में शरण लेते रहे.

अंकारा में जेलेंस्की-ट्रंप की मुलाकात!
उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के वोलोडिमिर जेलेंस्की तुर्की की राजधानी अंकारा में होने वाले नाटो समिट के दौरान युद्ध पर चर्चा करेंगे. यह समिट कल मंगलवार से शुरू हो रहा है.

यह हमला तब किया गया जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कुछ घंटे पहले ही शहर पर रूस के एक और बड़े हमले की चेतावनी दी थी. सोमवार को किया गया यह हमला पिछले हफ्ते कीव में रूस के एक संयुक्त हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद हुआ है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार देर रात टेलीग्राम पर एक पोस्ट में पश्चिमी सहयोगियों से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने, खासकर और पैट्रियट मिसाइलें उपलब्ध कराने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि इनकी कमी पूरी न करने से रूस को अपना चार साल पुराना युद्ध लंबा खींचने का हौसला मिलता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

Next Post
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा....................

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend