ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभी तुम बच्चे हो कुछ नहीं जानते..

UB India News by UB India News
July 24, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश को सियासत साधने का अपना हुनर………………

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली. तेजस्वी यादव के एक बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कदर भड़क उठे कि उन्होंने तेजस्वी को सीधे तौर पर “अभी तुम बच्चे हो, कुछ नहीं जानते” तक कह डाला. इस नोंकझोंक ने सदन का माहौल गरमा दिया और दोनों नेताओं के बीच जारी राजनीतिक तनातनी को एक बार फिर उजागर कर दिया.

‘ये सब बोलने की चीज नहीं…’
सदन में तेजस्वी यादव द्वारा की गई किसी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “तुम्हारे माता-पिता (लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी) मुख्यमंत्री रहे हैं. पहले क्या था मुख्यमंत्री? हम लोग आप लोगों को साथ लिए, लेकिन आप लोग ठीक नहीं कर रहे थे, तब साथ छोड़ दिए.” मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को यह भी नसीहत दी कि “ये सब बोलने की चीज नहीं है.”
नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “अब तो चुनाव का समय है. हम लोगों ने कितना काम किया है, वो सब देख रहे हैं. कुछ महीने बाद चुनाव है, जनता जिसे चुनना होगा चुनेगी.” उन्होंने तेजस्वी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, “किसी ने महिला के लिए कुछ किया था? चुनाव लड़ना है, चुनाव लड़िए, लेकिन चुनाव लड़ने के लिए अंड-भंड बोलते रहिए.” मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया और कहा कि सदन में भी तीन-चार महिला विधायक हैं. उन्होंने तेजस्वी को याद दिलाया कि जब वे (राजद) उनके साथ सरकार में थे, तब उनकी खूब तारीफ करते थे, और अब कुछ भी बोलते रहते हैं.
‘अभी तुम बच्चे हो…’
तेजस्वी की तरफ देखते हुए नीतीश कुमार ने तल्ख लहजे में कहा, “जाकर चुनाव लड़ोगे तब सब दिखेगा. अभी तुम तो बहुत बच्चा ना हो.” उन्होंने पटना की पुरानी स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि “पहले पटना शहर में भी कोई निकलता था… पहले क्या बुरा हाल था.” उन्होंने अंत में तंज कसते हुए कहा, “अभी तुम बच्चे हो… हाउस में हो, चुनाव के बाद सब हाउस में ही ना आओगे.” यह बयानबाजी दर्शाती है कि बिहार की राजनीति में आने वाले चुनाव से पहले व्यक्तिगत हमले और तीखी बहसें और भी तेज होने वाली हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
कॉम्फेड मुख्यालय में स्थापित होगा इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, खर्च होंगे ₹28.50 करोड़

कॉम्फेड मुख्यालय में स्थापित होगा इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, खर्च होंगे ₹28.50 करोड़

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend