ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंदन मिश्रा हत्याकांड: तौसीफ उर्फ बादशाह गिरफ्तार, शूटरों में महिला भी शामिल ,10 आरोपी गिरफ्तार, आज पटना कोर्ट में होगी पेशी

UB India News by UB India News
July 20, 2025
in अपराध, पटना
0
चंदन मिश्रा हत्याकांड: तौसीफ उर्फ बादशाह गिरफ्तार, शूटरों में महिला भी शामिल ,10 आरोपी गिरफ्तार, आज पटना कोर्ट में होगी पेशी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के निजी अस्पताल में कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस और बिहार एसटीएफ एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. शनिवार (19 जुलाई) रात कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के एक गेस्ट हाउस से निशु तौसिफ समेत 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया.

सूत्रों के मुताबिक, इन आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद आज (20 जुलाई) पटना लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पहले 5 गिरफ्तारी शनिवार (19 जुलाई) सुबह 5:38 बंगाल से की गई थी, जो कि बिहार और बंगाल पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान का हिस्सा थी.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

न्यू टाउन से गिरफ्तारी और छापेमारी की पूरी कहानी

शनिवार रात को हुए गिरफ्तार पांचों आरोपी दो फ्लैट में छिपे हुए थे. एक को परिसर के बाहर से पकड़ा गया, वहीं एक संदिग्ध को पैर में चोट लगने के बाद उसे एम्बुलेंस से ले जाया गया. पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी हत्या के मुख्य अभियुक्तों को भागने में मदद कर रहे थे.

इनका कनेक्शन सीसीटीवी फुटेज से मिला जिसमें मुख्य आरोपी सफेद गाड़ी से भागते दिखे थे. वह वाहन बसंती हाइवे होते हुए आनंदपुर, कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स और भांगर थाना क्षेत्र से गुजरा था. सभी संदिग्धों के मोबाइल और दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं.

दिनदहाड़े ICU में घुस कर मारी गोली

बिहार के बक्सर निवासी और हत्या जैसे 12 गंभीर मामलों में शामिल चंदन मिश्रा को गुरूवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गोली मारी गई थी. वह पैरोल पर बाहर था. सोशल मीडिया पर सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि पांच हथियारबंद हमलावर बिना किसी रोक-टोक के ICU में घुसे और मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसके बाद वे आसानी से परिसर से फरार हो गए.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल प्रशासन जांच के घेरे में

पटना पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक का मामला है. बिना मास्क और किसी पहचान के हथियारबंद अपराधियों का ICU तक पहुंचना कई सवाल खड़े करता है. पुलिस यह जांच रही है कि सुरक्षा जांच कैसे टाली गई और किनकी लापरवाही से ऐसा हुआ. आरोपियों के कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाली जा रही है.

कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ से पकड़े गए आरोपी
पुलिस को जानकारी मिली थी कि चंदन हत्याकांड से जुड़े कुछ लोग कोलकाता में छिपे हुए हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने छापेमारी शुरू की। ये लोग तौसीफ और उसके साथियों को छिपने में मदद कर रहे थे। छापेमारी के दौरान सरगना तौसीफ उर्फ बादशाह सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर भाग निकला था। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। तौसीफ की मदद करने वालों को कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ के एक आवासीय परिसर से पकड़ा गया था।

चंदन की हत्या के लिए शेरू ने की उसके खास आदम से दोस्ती

चंदन की हत्या की साजिश में ओमकार सिंह उर्फ शेरू नाम के एक व्यक्ति का भी हाथ था। शेरू ने सबसे पहले चंदन के एक खास आदमी से दोस्ती की। फिर वह चंदन की हर गतिविधि पर नजर रखने लगा। इसी बीच शेरू, चंदन के उस खास आदमी, तौसीफ और अन्य लोगों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। जेल में रहने के दौरान चंदन की हत्या करवाना मुश्किल था। इसलिए सभी उसके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। शेरू पुरुलिया जेल में बैठकर ही चंदन पर नजर रख रहा था। उसने चंदन को यह बिल्कुल भी पता नहीं चलने दिया कि उसके खास आदमी को उसने अपने साथ मिला लिया है।

एक बार चंदन को इलाज की जरूरत पड़ी। उसने अपने खास आदमी से इस बारे में बात की। यह जानकारी भी उसके करीबी ने शेरू को दे दी। उसी समय जेल में बैठे शेरू ने चंदन को ऐसी जगह इलाज करवाने को कहा, जहां शूटर आसानी से पहुंच सकें। तभी तौसीफ ने राय दी कि उसे नेहरू पथ स्थित पारस अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। तौसीफ उसी इलाके में रहता था। अस्पताल में चंदन के आने की खबर मिलते ही सभी सक्रिय हो गए।

तौसीफ की गिरफ्तारी में CCTV का रहा अहम रोल

तौसीफ की गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज का अहम रोल रहा। फुटेज में तौसीफ सफेद रंग की गाड़ी से भागते हुए दिखाई दिया था। वह हाईवे से गुजर रहा था। एसटीएफ की टीम उन्हीं रास्तों पर लगे कैमरे को देखते हुए आगे बढ़ी, जिससे उन्हें कामयाबी मिली। इससे पहले मुख्य आरोपियों का इश्तेहार तामिला कराया गया। उनमें तौसीफ भी शामिल था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
मैं आपको लज्जित नहीं करना चाहता, लेकिन…

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया ,इस्तीफा मंजूर

संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

संसद मानसून सत्र: हंगामे की भेंट चढ़ा था पहला दिन, आज कैसे रहेंगे हालात?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend