ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

UB India News by UB India News
July 16, 2025
in पटना, हास्य - व्यंग
0
पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले किए जा रहे हैं। दोहरे चरित्र पर थूशासन का पलट प्रहार हो रहा है। दलों की चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंच गई है।

मंगलवार को भाजपा ने लालू परिवार को दोहरे चरित्र का बताया। जवाब में राजद ने एनडीए सरकार को निकम्मा बताया। कहा यह सुशासन नहीं थूशासन है। कांग्रेस ने भी एनडीए सरकार पर हमला किया। कार्टून के जरिए कहा कि ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। इसमें पीएम और सीएम की तस्वीर है। जिसमें पीएम और सीएम भोजन कर रहे है। कार्टून के ऊपर लिखा है मिड डे मिल घोटाला।

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

  • तेजस्वी यादव ने सावन में शिवलिंग पर दूध चढ़ाया तो भाजपा ने कहा कि यह राजनीतिक ड्रामा है। चुनाव से पहले आम जिंदगी में तेजस्वी सावन में मटन और नवरात्रि में मछली खाते हैं। जबकि चुनावी जिंदगी में शिवलिंग पर दूध चढ़ा रहे हैं। ये लालू परिवार का दोहरा चरित्र है। कहा-कान खोलकर बिहार की जनता को सुन लो तेजस्वी, आपके पिताजी का डराने वाला वो नब्बे का दौर गया। अब ना जाति का घमंड चलेगा, ना अपराधियों की जयकार- बिहार इस चुनाव में जवाब देकर रहेगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मुद्दे पर भाजपा ने कहा कि घुसपैठियों की भरमार, अब जनता समझ चुकी है, आखिर क्यों हो रही इंडी गठबंधन को छटपटाहट, फर्जी वोट ही तो आखिरी सहारा था।

भाजपा का वार…

राजद का पलटवार…

  • राजद ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार के निकम्मेपन का शिकार, क्राइम कैपिटल बन गया पटना, क्राइम स्टेट बन गया बिहार है। पिछले दिनों हुई हत्याओं का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि 10 दिन, 28 हत्याएं, ये है नीतीश कुमार का थूशासन। कार्टून में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर बनी हुई है। जिसके बैकग्राउंड में पिस्टल और मर्डर की तस्वीर है। जदयू ने कार्टून के माध्यम से कहा कि राजद का धमकी भरा इतिहास है। तेजस्वी को धमकी देते हैं। मीडिया के सूत्र को मूत्र बताते हैं। मीडिया के प्रति उनकी यह सोच और धमकी यह बताने के लिए काफी है कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तम्भ के प्रति उनकी और उनकी पार्टी की सोच क्या है। कार्टून में रिपोर्टर के सामने आइना बना हुआ है। जिसमें स्टॉप करप्शन का बैनर लगा है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

Next Post
बिहार सरकार ने लॉन्च किया एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली

बिहार सरकार ने लॉन्च किया एकीकृत भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली

वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव रखा जाता है तो हमारी पार्टी पूरी तरह समर्थन करेगी

अभिमन्यु' की तरह फंस जाएंगे चिराग पासवान !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend