कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन पर हमला बोला था. उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से, बिहार में करोड़ों लोगों का वोटिंग का अधिकार छीनने का जो मास्टर प्लॉन बनाया था, उसमें अब भाजपा खुद फंसती नजर आ रही है. पहले दिन से ही, कांग्रेस पार्टी Special Intensive Revision of Electoral Rolls (SIR) के खिलाफ आवाज उठा रही है. जो लोग चुनाव-दर-चुनाव वोट देते आ रहें हैं, उनसे वोटिंग के लिए कागज़ दिखाने के लिए क्यों कहा जा रहा है? ग़रीब, कमज़ोर, वंचित, दलित, पीड़ित, पिछड़े लोगों का जबरन मताधिकार छीनना ही BJP-RSS का षड्यंत्र है. क़रीब 8 करोड़ लोग इसको भुगतेंगे। वोटर लिस्ट दुरुस्त करने की ज़िम्मेदारी ECI की है, जनता की नहीं है. जब विपक्ष, जनता और Civil Society का दबाव बढ़ा, तब आनन-फ़ानन में चुनाव आयोग ने ये विज्ञापन आज प्रकाशित किये हैं, जो ये कहते हैं कि अब केवल फॉर्म भरना है, कागज़ दिखाने ज़रूरी नहीं है. ये जनता को बरगलाने और भ्रमित करने की भाजपाई चाल का ही हिस्सा है. सच तो ये है कि भाजपा ने ये तय किया है कि वो लोकतंत्र को कुचल कर ही दम लेगी. पर जब जनता का विरोध से सामना होता है, तो बड़ी चालाकी से एक क़दम पीछे खींच लेती है. बिहार, लोकतंत्र की जन्मस्थली है. बिहार की जनता लोकतंत्र और संविधान पर इस भाजपाई हमले का जवाब आने वाले चुनाव में ज़रूर देगी.
तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...







