ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से चढ़ा सियासी पारा, जांच के लिए SIT गठित……………

UB India News by UB India News
July 5, 2025
in पटना, बिहार
0
उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से चढ़ा सियासी पारा, जांच के लिए SIT गठित……………

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हार पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर एसआईटी का गठन किया है। डीजीपी विनय कुमार के अनुसार, एसपी सिटी सेंट्रल इस एसआईटी का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि राजधानी के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की शुक्रवार रात 11:45 बजे सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास हुई। उन्हें मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर थाना पुलिस समेत तमाम वरीय अधिकारी पहुंच गए।

घटना के बाद परिजनों में गुस्सा है। आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस घटना के काफी देर बाद अस्पताल पहुंची। 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से घर लौट रहे थे। वे कार से उतरे ही थे कि अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। गोपाल खेमका राज्य के बड़े व्यवसायी थे।

गोपाल खेमका के पास एमबीबीएस की डिग्री भी थी। वे बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव थे और वर्तमान में सदस्य थे।

विपक्ष ने क्या कहा?

इस मामले में एएनआई के हवाले, राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। हत्यारों ने ये सोच लिया है कि सरकार उनकी है। शर्म आनी चाहिए क्या बना कर रख दिया है बिहार को।”

सत्तापक्ष का बयान

भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर कहा, “सरकार पूरी स्थिति पर बारीकी से निगरानी रख रही है। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जहां तक जंगलराज की बात है तो ऐसी घटनाएं सीएम हाउस से पोषित नहीं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब (बिहार में)राज्य प्रायोजित, राज्य संरक्षित, राज्य प्रमोटेड अपराध होते थे। ‘जंगलराज’ का अर्थ यह होता है और जंगलराज की संज्ञा हमने नहीं दी बल्कि पटना हाई कोर्ट ने कहा था कि ‘बिहार में कोई कानून और नियम नहीं है’। उस स्थिति और आज की स्थिति में जमीन आसमान का अंतर है, दोनों की तुलना मत कीजिए।”

‘गोपाल खेमका की हत्या कैसे हुई?’

वहीं, व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “गोपाल खेमका की हत्या कैसे हुई? यह हमारे लिए चुनौती है, जिस तरह से गांधी मैदान के बगल में आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में तुरंत एसआईटी का गठन किया है, और हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द नतीजे आएंगे।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बाजार को चढ़ाती-गिराती थी अमेरिकी फर्म जेन स्ट्रीट,  SEBI की कार्रवाई से क्या बाजार में आएगा भूचाल

बाजार को चढ़ाती-गिराती थी अमेरिकी फर्म जेन स्ट्रीट, SEBI की कार्रवाई से क्या बाजार में आएगा भूचाल

पटना में चल रहा सनातन महाकुंभ , देशभर के संत, शंकराचार्य, और जगद्गुरु हुये है शामिल  ,राज्यपाल और डिप्टी CM विजय सिन्हा भी शामिल

पटना में चल रहा सनातन महाकुंभ , देशभर के संत, शंकराचार्य, और जगद्गुरु हुये है शामिल ,राज्यपाल और डिप्टी CM विजय सिन्हा भी शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend