बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज सनातन महाकुंभ में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंच चुके हैं. जहां देशभर से श्रद्धालु और धर्मगुरु एकत्र हुए हैं. इनकी उपस्थिति से महाकुंभ का माहौल और भी आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण हो गया है.
गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ की भव्य शुरुआत हुई. जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई. इस आयोजन में विभिन्न धर्मगुरुओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां भी गांधी मैदान पहुंचे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया.
गंधी मैदान में अब से कुछ ही देर में सनातन महाकुंभ शुरू होगा. इसमें शामिल होने के लिए बाबा बागेश्वर भी पटना पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में गांधी मैदान पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दें कि यह सनातन महाकुंभ जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के निरीक्षण में हो रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कार्यक्रम के संरक्षक है
आयोजन को लेकर 2,500 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें RAF, STF, जिला पुलिस, महिला पुलिस, दंडाधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम हैं।
आयोजन स्थल पर CCTV कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। एंटी-टेरेरिस्ट स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है।
गांधी मैदान में बनाए गए पंडाल में 50,000 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। VVIP जोन, मीडिया सेंटर, भंडारा क्षेत्र, मेडिकल कैंप और सेवा केंद्र भी बनाए गए हैं।
500 से ज्यादा साधु-संत और पीठाधीश होंगे शामिल
देशभर से लगभग 500 से अधिक साधु-संत और पीठाधीश के शामिल होने की संभावना है। इनमें काशी, हरिद्वार, उज्जैन, अयोध्या, वृंदावन, नासिक और दक्षिण भारत के प्रमुख मठों के संत भी मौजूद रहेंगे।
बिहार के विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र से हजारों श्रद्धालु भी शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए हैं।
धीरेंद्र शास्त्री का नहीं लगेगा दरबार
3 दिन पहले अश्विनी चौबे ने कहा था कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे। प्रशासन से मैंने की है और अनुमति मिल गई है। उनका अलग से कोई दरबार नहीं लग रहा है। सिर्फ उनका संवाद होगा। इनके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आएंगे।







